विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2019

प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीने पर हुईं ट्रोल तो बहन परिणीति चोपड़ा का यूं आया रिएक्शन

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के ट्रोल होने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है.

प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीने पर हुईं ट्रोल तो बहन परिणीति चोपड़ा का यूं आया रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के ट्रोल होने पर परीणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने दिया रिएक्शन
  • प्रियंका चोपड़ा के ट्रोल होने के पर परीणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी
  • परीणीति चोपड़ा ने इंटरव्यू में दिया अपना रिएक्शन
  • सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई हैं. दरअसल, अपनी एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मियामी बीच पर बैठे हुए सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही थीं. इस फोटो में उनके साथ निक जोनास और उनकी मम्मी मधू चोपड़ा भी साथ नजर आ रही थीं. फोटो को लेकर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का न केवल मजाक उड़ाया, बल्कि नाराजगी भी जताई. अब इसी मुद्दे पर उनकी बहन परीणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

सारा अली खान ने रैंप पर दिखाए जलवे तो यूं चीयर करते नजर आए 'सोनू'- देखें Photos

'जबरिया जोड़ी' की एक्ट्रेस परीणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के ट्रोल होने के बारे में पूछा गया. इस बात पर परीणीति चोपड़ा ने शांत रहना ही उचित समझा.अपने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे इस बात का उत्तर देने का कोई अधिकार नहीं है और ना ही मैं इस पर कुछ कहूंगी. यह मेरी बहन का मामला है, ऐसे में मैं इस मुद्दे पर कुछ ना ही कहूं तो बेहतर होगा." बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अस्थमा की समस्या है. इसके अलावा उन्होंने एक एड कैंपेन भी किया था, जिसमें उन्होंने सिगरेट से होने वाली परेशानी से लड़ने की बात की थी. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो के जरिये लोगों से अपील की थी कि वह दिवाली पर पठाखे न जलाएं, क्योंकि इससे प्रदूषण होता है और अस्थमा के मरीजों को परेशानी होती है. 

'शोले' की रिलीज पर अमिताभ से बड़ा बना था धर्मेंद्र का कट आउट, वायरल फोटो पर बॉलीवुड के 'हीमैन' का यूं आया जवाब

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के जरिए धमाल मचाने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी. इसके अलावा उनकी बहन परीणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी से तहलका मचाने वाली हैं. इसकी रिलीज से पहले परीणीति और चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Parineeti Chopra, Jabariya Jodi, The Sky Is Pink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com