विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2019

अब फेसबुक और ट्विटर के लिए भी लगेगा आधार कार्ड? इस बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर कहा- 2020 में...

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने सोशल मीडिया पर लगने जा रहे प्रतिबंधों को लेकर ट्वीट किया है.

अब फेसबुक और ट्विटर के लिए भी लगेगा आधार कार्ड? इस बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर कहा- 2020 में...
कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का ट्वीट हो रहा है वायरल
  • फेसबुक और ट्विटर से आधार कार्ड होगा लिंक
  • कमाल आर खान ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • 2020 में सरकार ला सकती है नए नियम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) लगभग हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय पेश करते नजर आते हैं. एक बार फिर कमाल आर खान अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने अपने ट्वीट में सोशल मीडिया पर सरकार के नए नियम लागू करने की बात कही है. कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के इस ट्वीट पर यूजर्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सरकार 15 जनवरी 2020 में नए सोशल मीडिया के नियम लागू करने  वाली है और इस नए नियम के मुताबिक फेसबुक और ट्विटर के सभी यूजर्स को अपना एकाउंट आधार कार्ड से लिंक करवाना पड़ सकता है.'

बिग बॉस के घर में जमकर मचा हंगामा, देवोलीना ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लगाया जोरदार थप्पड़...देखें Video


कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने आगे कहा, 'ये बहुत अच्छा फैसला है और मैं इस फैसले से सहमत हूं.' कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि कमाल आर खान (KRK Twitter) की इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है.

जरीन खान ने पंजाबियों को लेकर कही यह बात, तो गिप्पी ग्रेवाल बोले- उनका लेवल क्या है...देखें Video

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) की बात करें तो एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कमाल आर खान ने टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3 (Bigg Boss)' में भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इससे इतर कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते हैं. इसके साथ ही वह बॉलीवुड फिल्म से जुड़ा सर्वे और उनका रिव्यू भी करते हैं. खास बात तो यह है कि कमाल आर खान का ट्वीट खूब वायरल भी होता है.

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, Kamaal R Khan Twitter, Kamaal R Khan Tweet Viral, Krk Twitter, Kamaal R Khan Tweeted About Facebook And Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com