विज्ञापन
This Article is From May 07, 2020

जहरीली गैस लीक मामले पर बॉलीवुड एक्टर का आया रिएक्शन, लिखा- यह खबर बेहद चौंकाने वाली है

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बृहस्पतिवार तड़के एक रासायनिक संयंत्र से गैस का रिसाव हो जाने के कारण एक बच्चे समेत आठ लोगों की जान चली गई. बॉलीवुड एक्टर ने रिएक्शन दिया है.

जहरीली गैस लीक मामले पर बॉलीवुड एक्टर का आया रिएक्शन, लिखा- यह खबर बेहद चौंकाने वाली है
विशाखापट्टनम गैस लीक मामले पर बॉलीवुड एक्टर ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बृहस्पतिवार तड़के एक रासायनिक संयंत्र से गैस का रिसाव हो जाने के कारण एक बच्चे समेत आठ लोगों की जान चली गई. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी. करीब 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह संयंत्र गोपालपट्नम इलाके में स्थित है. इस इलाके के लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत की. बॉलीवुड गलियारे से लगातार इस खबर पर रिएक्शन आ रहे हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है.

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने ट्वीट में लिखा: "विशाखापत्तनम गैस लीक की दुखद खबर बेहद चौंकाने वाली है. मेरी प्रार्थना शहर के सभी लोगों के साथ है. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना." अर्जुन कपूर ने इस तरह इस खबर पर रिएक्शन दिया है. उनके ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. अर्जुन कपूर से पहले एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में विजाग गैस लीक मामले पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "इस सुबह एक और भयानक खबर. अभी तो 2020 आधा भी नहीं हुआ है. इससे पहले कि भोपाल गैस त्रासदी से पीड़ित लोगों को न्याय मिलता (करीब 35 साल हो चुके हैं), हमारे साथ एक और त्रासदी हो गई." 

बता दें कि विशाखापट्टनम (Vishakhapattnam)  जिले के गांव आरआर वेंकटपुरम में एलजी पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कैमिकल गैस प्लांट के पास के निवासियों की आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई होने लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. एएनआई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस, दमकल और पुलिसकर्मी केमिकल प्लांट में मौके पर पहुंच गए. 1961 में हिंदुस्तान पॉलिमर के रूप में स्थापित, कंपनी को दक्षिण कोरिया के एलजी केम (LG Chem) द्वारा लाया गया था और 1997 में एलजी पॉलिमर इंडिया के रूप में नाम दिया गया. यह प्लांट पॉलीस्टाइनिन और एक्सपेंडबल पॉलीस्टायर्न बनाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Arjun Kapoor Tweet, Andhra Pradesh Gas Leak, Visakhapatnam Gas Leak, Vizag Gas Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com