विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- 'विश्वास' वहां कभी नहीं मिलता, जहां...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- 'विश्वास' वहां कभी नहीं मिलता, जहां...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • ट्वीट कर कही ये बात
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने ट्वीट को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं, एक बार फिर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) अपने ट्वीट को लेकर खबरों में आ गए हैं. एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "हर चीज वहीं मिल जाती है,जहां वो खोयी हो, लेकिन 'विश्वास' वहां कभी नहीं मिलता , जहां एक बार खो जाता है." सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. एक्टर के इस ट्वीट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

तापसी पन्नू परिवार संग पहुंची वोट देने, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर Photo शेयर कर पूछा यह सवाल


अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में एक और ट्वीट किया है, इस ट्वीट में एक्टर ने लिखा है, "सुगन्ध' के बिना 'पुष्प', 'तृप्ति' के बिना 'प्राप्ति' 'ध्येय' के बिना 'कर्म' एवं 'प्रसन्नता' के बिना 'जीवन' व्यर्थ है..." अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) का ये ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है. 

सारा अली खान की तबियत हुई खराब, तो कार्तिक आर्यन ने सबके सामने उठा लिया गोद में... देखें Video

बता दें, हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की अपकमिंग फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज हुआ था. फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद भी आया था. इस फिल्म में एक्टर कोच की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'चेहरे' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Tweet Viral, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com