विज्ञापन

बॉबी देओल के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है ये शख्स, ना धर्मेंद्र, ना मां, ना भाई, बोले- 'मैं अपने माता-पिता से प्यार...'

बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा राज खोला. धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने बताया कि इस दुनिया में एक शख्स है, जो उनके लिए माता पिता से भी ज्यादा अहमियत रखता है.

बॉबी देओल के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है ये शख्स, ना धर्मेंद्र, ना मां, ना भाई, बोले- 'मैं अपने माता-पिता से प्यार...'
मम्मी पापा से भी पहले इस शख्स को अहमियत देते हैं बॉबी देओल

एनिमल मूवी और आश्रम वेब सीरीज के जरिए लाइम लाइट बटोरने वाले बॉबी देओल कुछ समय पहले अजय तलवार बन कर छाए हुए थे. हाल ही में आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में उन्हें एक फिल्म स्टार का किरदार अदा करते हुए देखा गया था, जिसका नाम अजय तलवार होता है. इस रोल में फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था. इस दौरान बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा राज खोला था. धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने बताया था कि इस दुनिया में एक शख्स है जो उनके लिए माता पिता से भी ज्यादा अहमियत रखता है.

पेरेंट्स से भी ज्यादा जरूरी है ये शख्स 

बॉबी देओल का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें साझा कर रहे हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके लिए लाइफ में सबसे पहले अगर कोई है तो वो उनकी वाइफ है. उन्होंने कहा, ‘सबके लिए उनके पेरेंट्स पहले आते हैं. लेकिन मेरे लिए वाइफ पहले है. क्योंकि वो हमेशा मेरे लिए सपोर्ट बन कर खड़ी रही. इसलिए वो पहले आती है. इसका ये मतलब नहीं कि मैं अपने पेरेंट्स को प्यार नहीं करता. लेकिन शी मीन्स एवरी थिंग फॉर मी (वो मेरे लिए सब कुछ है).' ये बात बॉबी देओल ने अपनी वाइफ तान्या देओल के लिए कही है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसी है तान्या और बॉबी की लव स्टोरी 

बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी साल 1996 में हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या को देखते ही बॉबी उन पर फिदा हो गए थे. उसके बाद से वो लगातार उन्हें कार्ड्स भेजते थे. खास बात ये थी कि बॉबी हमेशा उन्हें ऑड टाइम पर ही फोन किया करते थे. कुछ इंटरव्यूज में तान्या भी ये बता चुकी हैं कि बॉबी ऐसे समय फोन करते थे जो आमतौर पर कॉल करने का टाइम नहीं होता. मसलन आधी रात को, जब वो गहरी नींद में सो रही होती थीं. तब बॉबी फोन करके कहते थे कि वो बस उनकी आवाज सुनना चाहते हैं. धीरे धीरे वो भी बॉबी को पसंद करने लगीं और दोनों की शादी हो गई. उसके बाद से जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में दोनों एक दूसरे का मजबूत सहारा बनकर खड़े रहे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जन्मीं ये दो एक्ट्रेस, 90s में बताया गया एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी, आज दोनों फिल्मों से गायब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com