विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2020

कंगना के ऑफिस में BMC ने की तोड़फोड़, टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि...

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के ऑफिस तोड़फोड़ करते हुए बीएमसी के अधिकारियों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिस पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) ने ट्वीट किया है.

कंगना के ऑफिस में BMC ने की तोड़फोड़, टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि...
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के ऑफिस में BMC ने की तोड़फोड़ तो देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) ने किया ट्वीट
  • कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ पर देवोलिना ने दिया ये रिएक्शन
  • टीवी एक्ट्रेस देवोलिना ने कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि
  • कंगना के ऑफिस में BMC ने की तोड़फोड़
नई दिल्ली:

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीमएसी)  के बीच आपसी तनातनी जारी है. एक तरफ बीएमसी ने कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की है. कंगना के ऑफिस तोड़फोड़ करते हुए बीएमसी के अधिकारियों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इन फोटो और वीडियो पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'. देवोलीना यही नहीं रुकी वह आगे लिखती हैं कि 'ये बेहद निराशाजनक है'. देवोलिना ने हैशटैग डेथ ऑफ डेमोक्रेसी भी यूज किया है.

बता दें कि वहीं इसी बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के दफ्तर पर तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है. बीएमसी (BMC) की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीनें लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची थी और इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया गया था. इस पर कंगना ने कहा कि मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन अपनी हरकतों से यह साबित कर देते हैं कि आखिर मैंने क्यों मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) कहा.

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने NDTV कहा कि किसी ने हमें कंगना के दफ्तर को लेकर शिकायत की, तो हम बस जांच पड़ताल कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि नक्शे के मुताबिक टॉयलेट को तोड़ दफ्तर का हिस्सा बना दिया गया और सीढ़ियों के नीचे एक नया टॉयलेट बना दिया गया. रनौत से इस निर्माण से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Y Plus Security, Kangana Ranaut Tweet, Devoleena Bhattacharjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com