- ब्लैक विडो का प्रोमो हुआ रिलीज
- जबरदस्त अंदाज में दिखीं मोना सिंह, शमिता शेट्टी और स्वस्तिका मुखर्जी
- 'ब्लैक विडो' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज
वेब सीरीज को लेकर इन दिनों दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं जी5 (Zee5) दर्शकों के लिए 'ब्लैक विडो' (Black Widows) का इंडियन वर्जन लेकर आया है, जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है. 'ब्लैक विडो' में इंडियन वर्जन में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), मोना सिंह (Mona Singh) और स्वस्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इस सीरीज का प्रोमो वीडियो बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है, जो सबका खूब ध्या खींच रहा है. वीडियो प्रोमो साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 'ब्लैक विडो' (Black Widows) का प्रोमो वीडियो साझा करते हुए लिखा, "इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती हूं." शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा किया गया यह वीडियो अब तक 39 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ब्लैक विडो का यह 8वां रीमेक है, इससे पहले यह सीरीज युक्रेन, एस्टोनिया, लिथुआनिया, मिडल ईस्ट, मेक्सिको और कई देशों में भी बन चुकी है. थ्रिलर पर आधारित यह 12 एपिसोड की सीरीज तीन दोस्तों की कहानी है जो अपने पतियों को मारने की कोशिश करती हैं.
बता दें कि 'ब्लैक विडो' (Black Widows) को बिरसा गुप्ता (Birsa Gupta) ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में मोना सिंह (Mona Singh), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और स्वस्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) के अलावा शरद केल्कर, परमब्रता चट्टोपाध्याय, आमिर अली और सब्यासाची चक्रवर्ती भी अहम भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे. बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने इस सीरीज के बारे ममें बात करते हुए कहा, "मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. यह ऐसी चीज है, जिसे भारत से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खोजा गया है. इस चीज को समझना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा इसमें एक्ट करना भी मुश्किल है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं