मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर बनेगी फिल्म
नई दिल्ली:
श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर तमिल में एक फिल्म बन रही है, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपथी कर रहे हैं और अभी इसका नामकरण नहीं हुआ है.फिल्म मुख्य रूप से तमिल में बनेगी और इसे दुनिया भर में कई अन्य भाषाओं में जारी किया जाएगा.
अपने ऊपर बन रही फिल्म को लेकर मुरलीधरन ने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे खुशी है कि विजय जैसे दिग्गज अभिनेता मेरी भूमिका निभा रहे हैं. मैं इस फिल्म की क्रिएटिव टीम के सम्पर्क में हूं और बीते कई महीनों से फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में शामिल हूं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Muthiah Muralitharan, Vijay Sethupathi Muralitharan Biopic, Biopic On Muttiah Muralitharan