विज्ञापन

विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरन ने बेटे को दिया जन्म, बोले, 'इस बार राजकुमार का जन्म हुआ है'

विवियन डीसेना की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर नूरन अली से शादी की, जो मिस्र की रहने वाली हैं और पेशे से पत्रकार रह चुकी हैं.

विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरन ने बेटे को दिया जन्म, बोले, 'इस बार राजकुमार का जन्म हुआ है'
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं.  इस बीच सोमवार को विवियन डीसेना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की.  उन्होंने पोस्ट में पिता बनने की खबर दी. विवियन डीसेना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''थोड़ा समय के लिए मैं लोगों की नजरों से दूर रहा… लेकिन बेवजह नहीं. कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पहले जीया जाता है, बताया बाद में जाता है. मेरी खामोशी ही बहुत कुछ कह रही थी… मेरा परिवार अब और बड़ा हो गया है… और इस बार… एक राजकुमार का जन्म हुआ है.''

फैंस ने बेटे के जन्म पर दी शुभकामनाएं

उनके इस पोस्ट पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड! बहुत-बहुत बधाई विवियन, पापा बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं!' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत शानदार खबर! आपके लिए बहुत खुश हैं, भगवान आपके बेटे को लंबी उम्र दे.' अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, 'आप एक बेहतरीन पिता बनेंगे, ढेर सारी बधाई', 'राजा को मिल गया उसका राजकुमार.. बधाई हो!', 'भगवान आपके छोटे राजकुमार को हमेशा खुश रखे', 'आपकी फैमिली को ढेर सारी खुशियां मिलें, मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं', और 'बहुत ही प्यारी खबर, दिल से बधाई और आशीर्वाद'....

लॉन्ग-टाइम पार्टनर नूरन अली से की थी शादी

विवियन डीसेना की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर नूरन अली से शादी की, जो मिस्र की रहने वाली हैं और पेशे से पत्रकार रह चुकी हैं. दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा. बाद में उन्होंने मिस्र में बेहद सादगी से शादी कर ली. शादी के बाद कपल ने बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने लायन विवियन डीसेना रखा.

पहली शादी  वाहबीज के साथ हुई थी 

बता दें कि विवियन की पहली शादी वाहबीज के साथ 2013 में हुई थी, लेकिन दोनों 2016 में अलग हो गए और 2021 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने 2022 में नूरन अली से शादी की थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हैं.विवियन हमेशा से अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं. उनकी पत्नी नूरन भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

ये भी पढ़ें 

अरुणा ईरानी को प्यार में मिला धोखा, फिर भी उसी को बनाया जीवनसाथी, बनीं दूसरी पत्नी- सुनाई आपबीती

एक्ट्रेस के प्यार में पड़े क्रिकेटर सिराज, वायरल वीडियो देख फैंस बोले- फिर बनेगी बॉलीवुड-क्रिकेट की जोड़ी

अनिल कपूर कपूर बने नाना, बेटी सोनम कपूर के दूसरे बच्चे के जन्म पर बयां की दिल की बात, बोले-'दिल खुशियों से भर गया'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com