विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

Bigg Boss 11: अर्शी ने सलमान को लिया लपेटे में, शिल्पा की साइड लेने का लगाया आरोप

बिग बॉस-11 में इस हफ्ते घर में सबके रिश्तेदार आए थे और इसमें शिल्पा की मम्मी भी आई थीं. शिल्पा की मम्मी ने जब अर्शी से बातें की तो अर्शी ने उन्हें वाहियात औरत तक कह डाला था.

Bigg Boss 11: अर्शी ने सलमान को लिया लपेटे में, शिल्पा की साइड लेने का लगाया आरोप
  • अर्शी ने शिल्पा की मां के सामने कहा वाहियात औरत
  • वीकेंड के वार में भड़के सलमान
  • अर्शी की लगाई क्लास
नई दिल्ली: बिग बॉस-11 में इस हफ्ते घर में सबके रिश्तेदार आए थे और इसमें शिल्पा की मम्मी भी आई थीं. शिल्पा की मम्मी ने जब अर्शी से बातें की तो अर्शी ने उन्हें वाहियात औरत तक कह डाला था. यह बात सलमान खान को चुभ गई. यही नहीं, अर्शी ने शिल्पा शिंदे पर आरोप लगाया था कि वे उनके पिता को गंदी नजर से देख रही थीं. इस बात को लेकर भी घर में खूब हंगामा हुआ था. इस बात को सलमान खान ने वीकेंड का वार में क्लियर करने की कोशिश की.

पढ़ें: VIDEO: फूट-फूट कर रोईं ड्रामा क्वीन हिना खान, ब्वॉयफ्रेंड को देख कुछ इस तरह हुईं 'पागल'!

सलमान खान ने अर्शी खान से कहा कि आपने जिस तरह से शिल्पा पर आरोप लगाया वह गलत था. उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था. सलमान खान ने कहा कि लेकिन जिस तरह आपने उनकी मम्मी से बात की वह एकदम गलत तरीका था. इस पर अर्शी खान उखड़ गईं और वे सलमान खान से ही उलझ गईं. उन्होंने सलमान खान पर खुलेआम आरोप लगाया कि वे शिल्पा का पक्ष लेते हैं. अर्शी ने कहा कि सलमान साहब आप हमेशआ शिल्पा की साइड लेते हैं.
VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके


अर्शी पिछले कुछ समय से बहुत निगेटिव हो गई हैं और वे भी हिना खान की राह पर चलने लगी हैं. देखना है कि सलमान खान किस तरह उनकी क्लास लेते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Salman Khan, Arshi Khan, Shilpa Shinde, Weekend Ka Vaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com