बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी छोटी बहन या तो फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं या फिर इसमें कुछेक ने एंट्री ले ली है. इसमें कैटरीना कैफ, कृति सेनन और भूमि पेडनेकर की छोटी बहने शामिल हैं. बात करें तो भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर की तो वह शक्ल में अपनी स्टार बहन की डिट्टो कॉपी हैं. भूमि और समीक्षा को साथ में देखने के बाद दोनों में फर्क करना मुश्किल हो सकता है. ना सिर्फ भूमि बल्कि समीक्षा भी ग्लैमर में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. आखिर क्या करती हैं भूमि पेडनेकर की बहन और क्या इनको कभी बॉलीवुड में देखा जाएगा चलिए जानते हैं.
क्या करती हैं समीक्षा पेडनेकर?
भूमि की बहन समीक्षा पेशे से एक लॉयर और उद्यमी हैं. समीक्षा अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. समीक्षा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी एक से एक ग्लैमरस तस्वीर देखने को मिलेंगी. समीक्षा ने बहन भूमि के साथ कई ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें किसी के लिए भी यह पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि इसमें भूमि कौन है. समीक्षा को बहन भूमि के साथ कई बॉलीवुड इवेंट और अवार्ड शो में भी देखा जाता है. ऐसा कई दफा हुआ है, जब पैप्स भी समीक्षा को भूमि मानकर उनकी तस्वीरें निकालने लगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दोनों बहने हैं ग्लैमरस
लेटेस्ट वीडियो में भूमि और समीक्षा का ग्लैमरस और कूल अंदाज दिख रहा है. भूमि को रेट्रो टच लुक में और समीक्षा को स्टनिंग लुक में देखा जा रहा है. समीक्षा ने ब्लैक रंग की फ्रंट से रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है और उस पर ब्लैक रंग की हाई हील कैरी की हुई है. वहीं, भूमि की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लू पैंट और जैकेट सेट पहना हुआ है. दोनों ही बहने फैशन में एक-दूजे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. फिलहाल समीक्षा को लेकर किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन वह लाइमलाइट में जरूर बनी रहती हैं. दूसरी तरफ भूमि मौजूदा साल में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह संग फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं