विज्ञापन

Bhooth Bangla Teaser: रिलीज से पहले जानें कैसा है भूत बंगला का टीजर, अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी हिट हुई या मिस

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है. भूत बंगला टीजर रिलीज से पहले जानें सब कुछ.

Bhooth Bangla Teaser: रिलीज से पहले जानें कैसा है भूत बंगला का टीजर, अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी हिट हुई या मिस
Bhooth Bangla Teaser: जानें कैसा है भूत बंगला का टीजर
नई दिल्ली:

Bhooth Bangla Teaser: भूत बंगला का टीजर 12 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. फिल्म का गाना रिलीज हो चुका है और अक्षय कुमार का कमाल-धमाल अंदाज देखने को मिल चुका है. अक्षय कुमार ने दिखा दिया है कि इस जॉनर के वो महारथी है और उनका कोई सानी नहीं. लेकिन अब इंतजार है तो फिल्म की एक झलक पाने की. अब फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि भूत बंगला टीजर कुछ चुनिंदा को लोगों को दिखाया जा चुका है. इसकी स्क्रीनिंग एकता कपूर के बंगले पर की गई है. दिलचस्प यह है कि हमें इस बात की जानकारी मिल गई है कि यह टीजर है कैसा?

यह भी पढ़ें: 10 मार्च को जब 37 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दी थी धर्मेंद्र की फिल्म 'हथियार' की गूंज, बॉलीवुड में पहली बार चली थी असली AK-47 

भूत बंगला का टीजर देखने वाले सूत्र ने बताया कि जिन लोगों ने भूत बंगला के टीजर की खास प्रीव्यू स्क्रीनिंग देखी, वे उसकी भव्यता और अंदाज़ से काफी खुश और हैरान रह गए. टीजर में डरावने दृश्यों के साथ निर्देशक प्रियदर्शन की खास कॉमेडी टाइमिंग का अच्छा मेल देखने को मिलता है. वहीं अक्षय कुमार का अलग और थोड़ा अनोखा सा अवतार भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

बताया गया कि यह छोटा-सा प्रीव्यू इवेंट एकता कपूर ने अपने इंडस्ट्री और टीवी जगत के करीबी दोस्तों के लिए रखा था. टीजर देखते ही माहौल काफी मजेदार और हंसी-मजाक से भर गया, क्योंकि मेहमान उसके मज़ेदार पलों पर खूब हंसते नजर आए. कई लोगों ने कहा कि यह टीजर पुराने बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी की याद दिलाता है, लेकिन इसमें हॉरर का नया ट्विस्ट भी है. 

उन्होंने इसकी दिलचस्प दुनिया, अनोखे से किरदारों और अक्षय कुमार व प्रियदर्शन की लंबे समय बाद हुई वापसी की भी तारीफ की. कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक शानदार एंटरटेनर साबित हो सकती है और शायद बॉलीवुड की कॉमेडी के पुराने सुनहरे दौर को फिर से लौटा दे.

'भूत बंगला' में अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं. प्रियदर्शन ने फिल्म का निर्देशन किया है. इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ​10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com