विज्ञापन

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म दो दिन में नहीं कमा सकी 50 करोड़, हो पाएगी हिट?

Bhoot Bangla Box Office Collection: दो दिन में अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई की हालत ये है लेकिन अगर इसमें जरा भी गिरावट आई तो लाइफ टाइम कलेक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है.

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म दो दिन में नहीं कमा सकी 50 करोड़, हो पाएगी हिट?
bhoot bangla box office collection
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर कॉमेडी के साथ की है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. फिल्म के प्रेड-प्रीव्यू के वजह से फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल भी देखा गया और अब तक फिल्म बीते दो दिनों में 47 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 'धुरंधर: द रिवेंज' की आंधी में भूत बंगला अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो रही है. फिल्म ने पहले दिन 21.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी किया है. कुल मिलाकर फिल्म ने बीते दो दिनों में 47.25 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है, हालांकि माना जा रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म संडे को तकरीबन 20-22 करोड़ के बीच का शानदार कलेक्शन कर सकती है. अक्षय कुमार की भूत-बंगला कई मायनों में खास है क्योंकि फिल्म में लंबे समय बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी ने स्क्रीन पर वापसी की है. इस जोड़ी ने पर्दे पर कई कॉमेडी फिल्में साथ ही हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक आज भी वैसी कॉमेडी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में खट्टा मीठा नाम की फिल्म में भी काम किया था.

इसके अलावा फिल्म में तब्बू भी हैं. तब्बू और अक्षय कुमार ने आखिरी बार फिल्म हेरा-फेरी में साथ काम किया था लेकिन उसके बाद दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए. भूत-बंगला में कॉमेडी के किंग असरानी ने भी अपनी कॉमेडी से फैंस को पेट-पकड़कर हंसने को मजबूर कर दिया. भले ही असरानी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में भी नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के ऑनस्क्रीन पापा के साथ बॉलीवुड सितारों का सलूक तोड़ देगा दिल, तवज्जो ना मिलने पर स्टेज से चुपचाप चले गए

खुद अक्षय ने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उनकी और निर्देशक प्रियदर्शन की साथ में गई फिल्में सुपरहिट होती हैं क्योंकि प्रियदर्शन की फिल्मों में कॉमेडी करने की जरूरत नहीं पड़ती. उनके साथ काम करने पर सहजता से खुद-ब-खुद कॉमेडी हो जाती है, जो एक्ट करने से भी बेहतर होती है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com