विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 की रफ्तार धीमी तो भूत बंगला तेजी से कर रही कमाई, दो दिनों में 50 करोड़ पार हुई कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार जहां धीमी पड़ गई है तो वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर भूत-बंगला का जादू देखने को मिला है, जिसने 50 करोड़ का आंकड़ा दो दिनों में पार कर लिया है.  

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 की रफ्तार धीमी तो भूत बंगला तेजी से कर रही कमाई, दो दिनों में 50 करोड़ पार हुई कमाई
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2 भूत बंगला बॉक्स ऑफिल कलेक्शन डे 2
नई दिल्ली:

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शानदार रहा है, जिसमें पेड-प्रीव्यू भी शामिल है. फिल्म में शानदार कॉमेडी से दिल जीतने वाले राजपाल यादव ने फिल्म का शानदार कलेक्शन शेयर किया है.वहीं अब दूसरे दिन भी फिल्म की धुरंधार कमाई देखने लायक है, जिसे देखकर लगता है कि पहले वीकेंड पर अक्षय कुमार की भूत बंगला 120 करोड़ का बजट वसूल लेगी. 

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन भूत बंगला ने 19 करोड़ का नेट कलेक्शन 11,513 शोज के साथ किया है. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 35 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 42 करोड़ हुआ. वहीं ओवरसीज कलेक्शन 9 करोड़ पहुंचा है, जिसके बाद टोटल ओवरसीज ग्रॉस 18.50 करोड़ जा पहुंचा है और अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 तक हो गया है. 

ये भी पढे़ं- भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी ने किया एक्स हस्बैंड को याद, तलाक के बाद हो गया था निधन, लिखा- तुम मेरे सच्चे प्यार थे

राजपाल यादव ने दी थी पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और दुनिया भर में लगभग 21.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. राजपाल यादव ने फिल्म के कलेक्शन से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन पेड-प्रीव्यू के साथ शेयर किया था. अभिनेता ने कलेक्शन शेयर करने के साथ लिखा, "बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उतना ही चौंकाने वाला है जितना सिनेमाघरों में हंसी-मजाक का माहौल है." मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने देशभर में पेड-प्रीव्यू के दौरान लगभग 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, लेकिन पेड-प्रीव्यू के कलेक्शन को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

भूत बंगला के बारे में 

बता दें कि फिल्म भूत बंगला से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि अभिनेता लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब भी साथ काम किया है, तब दर्शकों को सिनेमाघरों में हंसी से लोटपोट देखा है. दोनों ने साथ में आखिरी बार 'खट्टा-मीठा' में काम किया था. इस जोड़ी ने मिलकर 'हेरा-फेरी,' 'दे दना दन', 'गरम मसाला', 'हे बेबी' और 'भूल-भुलैया' जैसी हिट फिल्में साथ में दी हैं. यही कारण है कि दर्शकों को फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. पहले फिल्म को मेकर्स 10 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे, लेकिन 'धुरंधर द रिवेंज' की धमाकेदार कमाई और बॉक्स ऑफिस पर तेजी से बढ़ती रफ्तार की वजह से फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था. फिल्म को 17 अप्रैल को रिलीज किया गया और एक दिन पहले, यानी 16 अप्रैल, को फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया था.

ये भी पढ़ें- प्रेम चोपड़ा को ब्रेक देने वाला शख्स, टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, सुपरहिट बनीं जीते 9 अवॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com