विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2024

लड़की से फ्लर्ट करता दिखा पति तो काजल त्रिपाठी ने गुस्से में झाड़ू से ली खबर, बोलीं- आदत बदल नहीं तो हालत बदल देब

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर प्रभा राज का नया भोजपुरी गाना हालत बदल देब रिलीज हो गया है. देखें काजल ने कैसे ली पति की खबर.

लड़की से फ्लर्ट करता दिखा पति तो काजल त्रिपाठी ने गुस्से में झाड़ू से ली खबर, बोलीं- आदत बदल नहीं तो हालत बदल देब
काजल त्रिपाठी और प्रभा राज का भोजपुरी गाना हालत बदल देब रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी सॉन्ग काफी मजेदार होते हैं. कई गानों में तो पूरी फिल्म का ही मजा आ जाता है. फिर कई भोजपुरी गानों में मजेदार कहानियां भी होती हैं. ऐसा ही कुछ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के रिलीज हुए नए भोजपुरी सॉन्ग के बारे में भी कहा जा सकता है. भोजपुरी सिंगर प्रभा राज और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का बेहद ही शानदार और सिचुएशन पर आधारित लोकगीत हालत बदल देब रिलीज किया गया है. इस गाने में देखा जा सकता है कि पति को दूसरी लड़की से फ्लर्ट करता देख पत्नी को गुस्सा आ जाता है और वो उसकी झाड़ू लेकर ना सिर्फ खबर लेती है बल्कि उसे चेतावनी भी दे देती है कि आदत बदल नहीं तो हालत बदल देब.

भोजपुरी गीत-संगीत की दुनिया में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी तेजी के साथ लोकप्रियता हासिल करती जा रही हैं. इस गाने को प्रभा राज ने गाया है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. इस गाने में काजल त्रिपाठी खूब डांस भी कर रही हैं.  इस गाने पर यूट्यूब पर खूब कमेंट आ रहे हैं. एक कमेंट आया है कि ब्लास्ट, प्रभा राज आप ऐसे ही गाने बनाते रहें. एक ने लिखा कि जियो दिल आ गया इस गाने से. वहीं एक ने इसे सुपरहिट सॉन्ग बताया है.

भोजपुरी सॉन्ग हालत बदल देब

भोजपुरी लोकगीत 'हालत बदल देब' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। वहीं इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी गजब का डांस करके मन मोह लिया है।  पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर सोनी-समीर, डीओपी गौरव राय, आकाश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।fr    

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Halat Badal Deb, Bhojpuri Song Halat Badal Deb, Bhojpuri Song Halat Badal Deb On YouTube, Kajal Tripathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com