विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

Video: भारती सिंह की शादी पर राखी सावंत का धमाल, ऐसे किया उन्होंने नागिन डांस

पिछली रात भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ हो गई और इस शादी में टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी नजर आईं.

Video: भारती सिंह की शादी पर राखी सावंत का धमाल, ऐसे किया उन्होंने नागिन डांस
भारती सिंह की शादी में राखी सावंत
  • 3 दिसंबर को थी भारती की शादी
  • राखी ने जमकर की मस्ती
  • गोवा में हुई थी शादी
नई दिल्ली: पिछली रात भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ हो गई और इस शादी में टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी नजर आईं. इन हस्तियों ने जमकर मस्ती की और भारती की शादी का जश्न पूरे जोर-शोर के साथ मनाया. अब सोशल मीडिया पर भारती की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे शादी में हुई मस्ती की झलक मिल रही है. भारती की शादी पर एक्ट्रेस राखी सावंत भी पहुंचीं. अपनी मस्तमौला इमेज के मुताबिक ही वे शादी भी में भी पेश आईं और उन्होंने अपने अंदाज में खूब धमाल मचाया. 
 
‘हनीप्रीत’ राखी सावंत की ‘राम रहीम’ के साथ ये तस्वीरें देखकर हैरान रह जाएंगे आप!

राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे ढोल के ऊपर जमीन पर बैठकर नागिन डांस कर रही हैं. वे इस डांस का भरपूर लुत्फ ले रही हैं, और शादी में होने वाले नागिन डांस के सिग्नेचर मूव भी कर रही हैं. 

 


पर्दे पर खुलेगा राम रहीम का राज, हनीप्रीत बनी नजर आएंगी राखी सावंत

इसके अलावा, राखी सावंत एक वीडियो में आरजे मलिश्का के साथ भी मस्त होकर नाचती नजर आ रही हैं, और क्लासिक अंदाज में डांस कर रही हैं. यही नहीं, वे बाकी लोगों को भी अपने साथ डांस करने के लिए बुला रही हैं. वैसे भी नॉर्थ इंडिया में शादी हो और नागिन डांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता, और राखी सावंत ने भारती की शादी में इस कमी को पूरा किया.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh Goa, Rakhi Sawant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com