विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

Beyond The Clouds Trailer: भाई की तारीफ में शाहिद कपूर बोले- एक्टिंग इसके खून में है...

शाहिद कपूर ने भाई ईशान की फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक्टिंग तो खून में है. इसे देखो. तुम इतने बड़े कब हो गए."

Beyond The Clouds Trailer: भाई की तारीफ में शाहिद कपूर बोले- एक्टिंग इसके खून में है...
20 अप्रैल को रिलीज होगी 'बियोन्ड द क्लाउड्स'
  • 'बियोन्ड द क्लाउड्स' का दूसरा ट्रेलर रिलीज
  • ईशान खट्टर और मालविका मोहनन की डेब्यू फिल्म
  • भाई-बहन की दिल छू लेनी वाला कहानी पर आधारित फिल्म
नई दिल्ली: शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर इन दिनों श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं. अक्सर दोनों स्टार्स को सेट पर शूटिंग करते हुए या किसी पार्टी में साथ देखा जाता है. वैसे, आपको बता दें कि यह ईशान की डेब्यू फिल्म नहीं है. वह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ईरानी निर्माता माजिद मजीदी की हॉलीवुड फिल्म 'बियोन्ड द क्लाउड्स' से करने जा रहे हैं. सोमवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है. शाहिद कपूर ने भाई ईशान की फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक्टिंग तो खून में है. इसे देखो. तुम इतने बड़े कब हो गए."

ईशान खट्टर ने सिर्फ 12 दिन में घटाया 8 किलो वजन, आ रही है डेब्यू फिल्म

ट्रेलर देखकर साफ है कि इसकी कहानी पूरी तरह से मुंबई की पृष्टभूमि पर आधारित है. फिल्म भाई और बहन की दिल छू लेने वाली कहानी है. 'बियोन्ड द क्लाउड्स' के निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि फिल्म के स्टार्स ईशान खट्टर और मालविका मोहनन अपने दिल छू लेने वाले अभिनय से सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे. दोनों स्टार्स ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की भारतीय पृष्ठभूमि पर निर्मित इस फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

देखें, 'बियोन्ड द क्लाउड्स' का दूसरा ट्रेलर


जी स्टूजियोज और नमह पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म दुनियाभर में 20 अप्रैल को रिलीज होगी. जी स्टूडियोज के बिजनेस प्रमुख सुजय कुट्टी ने कहा, "माजिद मजीदी की हर फिल्म रिश्ते, भावनाओं और परिवार पर आधारित होती हैं. 'बियोन्ड द क्लाउड्स' में उन्होंने इस विश्वास को और भी बल दिया है, जिसमें उन्होंने खून से नहीं बल्कि प्यार से बंधे पारिवारिक रिश्तों को दर्शाया है."

शाहिद कपूर के भाई ईशान की फिल्म 'बियोन्ड द क्लाउड्स' को मिली नई रिलीज डेट, देखें Trailer

कुट्टी ने आगे कहा, "ट्रेलर में दर्शकों को दो प्रतिभाशाली नए चेहरों के माध्यम से इन खूबसूरत भावनाओं की झलक दिखाई गई."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Ishaan Khatter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com