विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

Batla House Box Office Collection Day 5: जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

Batla House Box Office Collection Day 5: जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) कि फिल्म 'बाटला हाउस' ने पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

Batla House Box Office Collection Day 5: जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन
Batla House Box Office Collection Day 5: जॉन अब्राहम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
  • जॉन अब्राहम की फिल्म 'बटला हाउस' की ताबड़तोड़ कमाई जारी
  • फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
  • 15 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म
नई दिल्ली:

Batla House Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) कि फिल्म 'बाटला हाउस' बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. साल 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित इस फिल्म को फैन्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. जॉन अब्राहम की ये फिल्म 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House)' ने सोमवार को 4.25 से 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की . इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 47.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.

दिग्गज संगीतकार खय्याम का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे वक्त से थे बीमार


जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म ने गुरुवार को 14.50 करोड़ रुपये की, शुक्रवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई, शनिवार को 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की, रविवार को 11.5 से 12 करोड़ रुपये की तो वही सोमवार को कुल 4.50 करोड़ रुपये की कमाई पर ही सिमट कर रह गई. बता दें फिल्म 'बाटल हाउस (Batla House)' को अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' भी जोरदार टक्कर दे रही है. 

Kaun Banega Crorepati Season 11: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11 वां सीजन आज से शुरू, पहले एपिसोड में पूछे गए ये सवाल

बता दें फिल्म 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम डीसीपी संजीव कुमार की भूमिका निभा रहे हैं. जॉन अब्राहम (John Abraham) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House Box Office Collection)' साल 2008 मे हुए एनकाउंटर पर आधारित है. इस फिल्म के जरिए लोग एनकाउंटर की कहानी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे. कमाई से अलग फिल्म ने अपने कंटेंट से भी दर्शकों का दिल जीता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Batla House Box Office Collection Day 5, John Abraham, Mrunal Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com