सलमान खान देश के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी फिल्मों की लिस्ट में कई धमाकेदार और यादगार फिल्में शामिल हैं., इन्हीं में से एक है बजरंगी भाईजान, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं थी, बल्कि सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक मजबूत मैसेज सब कुछ था. इस शानदार कहानी और परफॉर्मेंस के लिए फिल्म को 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड भी मिला था.
सलमान खान के फैन्स सालों से बजरंगी भाईजान के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और अब लग रहा है कि उनकी ये ख्वाहिश जल्द पूरी हो सकती है. खबरों की मानें तो सलमान हाल ही में फिल्म के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद से मिले हैं और बजरंगी भाईजान 2 को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक, 'सलमान खान ने कुछ दिन पहले वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की है. दोनों ने एक आइडिया पर बात की है और चर्चा इसी दिशा में चल रही है कि ये बजरंगी भाईजान 2 के लिए हो सकता है. साथ ही ये भी माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर कबीर खान भी जुड़ सकते हैं. यानी सलमान, विजयेंद्र प्रसाद और कबीर खान की तिकड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है, हालांकि फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है.' पहली फिल्म ने अपने इमोशनल नैरेटिव से दिल जीत लिया था और खूब सराहना भी मिली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल किस दिशा में जाएगा.
इसके अलावा, वी. विजयेंद्र प्रसाद भारत के सबसे सफल स्क्रीनराइटर्स में गिने जाते हैं. वो अकेले ऐसे लेखक हैं जिन्होंने इंडियन सिनेमा की कई सबसे बड़ी फिल्मों में योगदान दिया है. उनकी चर्चित फिल्मों में बॉब्बिली सिम्हम (1994), मगधीरा (2009), ईगा (2012), बाहुबली सीरीज (2015–2017), बजरंगी भाईजान (2015) और आरआरआर (2022) शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं