विज्ञापन

Babuji Trailer: 'बाबूजी' का ट्रेलर रिलीज, बिग बजट, मारामारी और एआई के शोर में याद दिलाती है संघर्ष करता पिता अभी जिंदा है

Babuji Movie Trailer: आज जब दुनिया तेजी के साथ एआई की बात कर रही है, टेक्नोलॉजी के पीछे दौड़ रही है. लेकिन मां-बाप की फीलिंग्स को समझना किसी भी टेक्नोलॉजी की बूते की बात नहीं. बाबूजी ऐसी फिल्म है जो एक पिता के दर्द को दिखाती है.

Babuji Trailer: 'बाबूजी' का ट्रेलर रिलीज, बिग बजट, मारामारी और एआई के शोर में याद दिलाती है संघर्ष करता पिता अभी जिंदा है
Babuji Movie Trailer: आंखें नम कर देगा भोजपुरी मूवी बाबूजी का ट्रेलर

Babuji Trailer: आज एक्शन, रोमांस और शोर-गुल वाली फिल्मों के दौर में जब परिवार और माता-पिता की कहानियां कहीं पीछे छूट गए है, ऐसे में भोजपुरी फिल्में बेशक बहुत बड़ा कारनामा ना कर पाएं, लेकिन उनमें उन लोगों की कहानियां नजर आ ही जाती है, जिनकी जिंदगी में एआई या टेक्नोलॉजी कोई बहुत ज्यादा बदलाव नहीं लाई है. उनके संघर्ष हैं जिन्हें कोई एआई अपने कंधों पर नहीं ले सकता. उनके अपने दर्द हैं जिन्हें कोई एआई नहीं समझ सकता और वह अपने परिवार के लिए ऐसा करते हैं जो कोई एआई नहीं कर सकता. 

Latest and Breaking News on NDTV

हम बात कर रहे हैं एक पिता और उसकी जिंदगी की. एक पिता पूरी जिंदगी परिवार के संघर्ष करता है, त्याग करता है और अपना सबकुछ झोंक देता है. लेकिन एक दिन ऐसा भी आता है जब वही बच्चे बड़े होकर उस पिता का तिरस्कार कर देते हैं. ऐसा ही कुछ हमें देखने को मिलेगा भोजपुरी फिल्म 'बाबूजी' में. इसका ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज कर दिया है. रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी की इस फिल्म के ट्रेलर में भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार अवधेश मिश्रा ने बाबूजी के किरदार को अपने इमोशनल अभिनय से जिंदा कर दिया है. उनका एक्टिंग का अंदाज फैन्स को पसंद आ रहा है.

बाबूजी का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें

'बाबूजी' में उनकी पत्नी की भूमिका में अभिनेत्री अनीता रावत का काम भी ट्रेलर में सराहा जा रहा है. फिल्म में बुजुर्ग मां-बाप को इंसाफ दिलाने का काम ऋचा दीक्षित कर रही हैं. वही नालायक और लालची बेटों के किरदार में देव सिंह और अम्बरीश सिंह हैं. यह फिल्म एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है. 

भोजपुरी फिल्म 'बाबूजी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने लीक से हटकर भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है. इस फिल्म की सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक पराग पाटिल ने संभाली है. फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋचा दीक्षित, अंबरीश सिंह, अवधेश मिश्रा अनीता रावत, देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, राकेश त्रिपाठी और बंधु खन्ना हैं. संगीतकार साजन मिश्रा ने बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय संगीत बनाया है. सिंगर सुगम सिंह, काजल राज हैं. गीतकार दुर्गेश भट्ट, धरम हिंदुस्तानी हैं. फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी ने दिल छू लेने वाली फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस फ़िल्म को लेकर प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'हमारे जीवन में हमारे माता-पिता का बहुत बड़ा महत्व होता है। 'बाबूजी' वो शख्सियत हैं, जो परिवार की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, अपनी ख्वाहिशों को पीछे छोड़कर अपनों के सपनों को पूरा करते हैं। हमने अपनी फिल्म 'बाबू जी' के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ संदेश भी देने का प्रयास किया है। आशा है कि हम इस फिल्म के माध्यम से दशकों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com