विज्ञापन

Bhojpuri song: गोल्डी यादव ने पूछा तुमने दिल किसे दे दिया तो यूट्यूब पर उड़ गया गर्दा, भोजपुरी सॉन्ग ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ 5 करोड़ के पार

Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की आवाज और काजल त्रिपाठी की अदाओं ने इतिहास रच दिया है. भोजपुरी सॉन्ग 'केकरा के देले बाड़ा दिल' यूट्यूब पर पांच करोड़ व्यूज के आंकड़े को पार कर गया है.

Bhojpuri song: गोल्डी यादव ने पूछा तुमने दिल किसे दे दिया तो यूट्यूब पर उड़ गया गर्दा, भोजपुरी सॉन्ग ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ 5 करोड़ के पार
Bhojpuri Superhit Song: गोल्डी यादव के 'केकरा के देले बाड़ा दिल' गाने की धूम

Bhojpuri Song Kekra Ke Dele Bada Dil crosses 50 million views on youtube: भोजपुरी गानों की अपनी धमक होती है. ऐसा ही एक धमाकेदार गाना है जो सालभर पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था लेकिन अब इसने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है. हम बात कर रहे हैं सिंगर गोल्डी यादव के सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग 'केकरा के देले बाड़ा दिल' की. इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) ने यूट्यूब पर 50 मिलियन (5 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. इस रोमांटिक और एनर्जी से भरपूर गाने में अभिनेत्री काजल त्रिपाठी की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

भोजपुरी सॉन्ग 'केकरा के देले बाड़ा दिल' देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस उपलब्धि पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, 'केकरा के देले बाड़ा दिल' को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार दिया है, वह हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है. 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज यह साबित करते हैं कि भोजपुरी संगीत आज हर वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा है. मैं पूरी टीम, खासकर सिंगर गोल्डी यादव और दर्शकों का दिल से धन्यवाद करता हूं.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है और दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं आभारी हूं. 50 मिलियन व्यूज मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी, रत्नाकर कुमार सर और पूरी टीम का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया.'

Latest and Breaking News on NDTV

गाने का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले हुआ है, जिसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गीत के बोल गौतम राय ने लिखे हैं, जबकि संगीत अभिषेक तिवारी ने दिया है. गाने का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. इस तरह एक बार फिर ‘केकरा के देले बाड़ा दिल' गाने से भोजपुरी म्यूजिक का सिक्का चलता नजर आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kekra Ke Dele Bada Dil Crosses 50 Million Views On Youtube, Kekra Ke Dele Bada Dil Song, Goldi Yadav, Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com