विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

Assi Box Office Collection: तापसू पन्नू की फिल्म को मिल रही तारीफ पर तारीफ, लेकिन नहीं मिले दर्शक, दो दिन में कमाए इतने करोड़

Assi Box Office Collection: तापसी पन्नू की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल तो देखने को मिला लेकिन कमाई के लिहाज से इसमें कोई बड़ी बढ़त नहीं हुई.

Assi Box Office Collection: तापसू पन्नू की फिल्म को मिल रही तारीफ पर तारीफ, लेकिन नहीं मिले दर्शक, दो दिन में कमाए इतने करोड़
Assi Box Office Collection: तापसी पन्नू की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक!
Social Media
नई दिल्ली:

Assi Box Office Collection: अनुभव सिन्हा की लेटेस्ट फिल्म अस्सी ने दूसरे दिन अच्छी कमाई की और 1.60 करोड़ कमाए. ओपनिंग डे से दूसरे दिन 60 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है जो आम तौर पर अच्छी होती है, लेकिन जब बिजनेस का लेवल इतना कम हो तो बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए आपको दोगुना या तिगुना करना पड़ता है. यह उछाल बिल्कुल भी कम नहीं है लेकिन इसका कमाई पर असर उतना जोरदार नहीं. अस्सी की कमाई अपनी दो दिनों के थिएटर की पारी में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ नेट तक पहुंच गई है. मौजूदा ट्रेंड्स के आधार पर फिल्म लगभग 4 करोड़ नेट के ओपनिंग वीकेंड की तरफ बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी ने इफ्तारी के समय पहनी कट स्लीव ड्रेस, लोग करने लगे ट्रोल बोले- अदब से बैठतीं तो बेहतर...

तापसी पन्नू, कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारिंग इस कोर्टरूम ड्रामा को बॉक्स ऑफिस पर चांस पाने के लिए वीकडेज में सुपर स्ट्रॉन्ग ट्रेंड्स दिखाने की जरूरत है. फिल्म को ऑडियंस के बीच पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है जो लंबे समय में इसकी मदद कर सकता है.

अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की पिछली फिल्म थप्पड़ की शुरुआत बेहतर रही थी और इसने कुल मिलाकर लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए थे, जो आज के समय में एक अच्छा आंकड़ा होगा. COVID के बाद, OTT बूम के साथ, थिएटर का बेस कम हो गया है और नॉन-इवेंट फिल्मों का बिजनेस तेजी से कम हुआ है. यह देखना दिलचस्प होगा कि अस्सी आगे कैसा परफॉर्म करती है. चूंकि धुरंधर और टॉक्सिक (19 मार्च) तक कोई बड़ी रिलीज नहीं है इसलिए अस्सी के पास अच्छे खासे रन बनाने का शानदार स्कोप है.

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस की पटरी पर सरपट दौड़ रहा 'रोमियो', 100 करोड़ से इतनी दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assi, Assi Movie, Assi Movie Release Date, Assi Cast, Assi Budget, Assi Review, Assi Box Office Collection, Assi Total Collection, Assi Box Office Report, Assi Worldwide Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com