विज्ञापन

Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म का पहले दिन बुरा हाल, दो दीवाने एक शहर में से ओपनिंग डे पर हुई हार

do deewane seher mein and Assi Box Office Collection Day 1: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें दो दीवाने शहर में और अस्सी फिल्म का नाम शामिल है, जिसने पहले दिन एवरेज कमाई हासिल की है. 

Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म का पहले दिन बुरा हाल, दो दीवाने एक शहर में से ओपनिंग डे पर हुई हार
assi Vs do deewane seher mein Box Office Collection Day 1
नई दिल्ली:

Assi And Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों का हिट होना मुश्किल दिख रहा है. जहां धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 का राज बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला तो वहीं अब शाहिद कपूर की ओ रोमियो की चर्चा हो रही है, जिसने 75 करोड़ का आंकड़ा 8 दिनों में दुनियाभर में पार कर लिया है. हालांकि इन फिल्मों के बीच 20 फरवरी को बॉलीवुड की दो नई फिल्मों ने दस्तक दी है, जिसमें तापसी पन्नू की अस्सी और सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की दो दीवाने शहर में का नाम शामिल है. दोनों फिल्मों का कलेक्शन 1 करोड़ के आसपास रहा है. लेकिन अस्सी को पछाड़कर दो दीवाने शहर में ने बाजी मार ली है. 

अस्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, अस्सी ने पहले दिन केवल 1 करोड़ की ओपनिंग हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1.25 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है. वहीं फिल्म का बजट 30 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसे हासिल करने से फिल्म काफी दूर है. 

ये भी पढे़ं- बदसूरत होने का इस एक्ट्रेस पर लगा था तमगा, जिन्हें 14 साल की उम्र में ऑफर हुआ अनारकली का रोल, सादगी पर फिदा थे

दो दीवाने शहर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में के कलेक्शन की बात करें तो अस्सी के मुकाबले पहले दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है. जबकि इंडिया ग्रॉस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.45 करोड़ रहा है. वहीं फिल्म का बजट नहीं पता चला है. लेकिन कास्ट को देखा जाए ते फिल्म 30 से 50 करोड़ के बजट में बनी होगी. 

अस्सी और दो दीवाने शहर में के बारे में 

बता दें, अस्सी तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह निडर डिफेंस लॉयर रावी के रोल में नजर आ रही हैं, जो एक क्रूर और मुश्किल रेप केस लड़ रही हैं. अस्सी में वह डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ काम कर रही हैं, जो उनकी मुल्क और थप्पड़ के बाद तीसरी फिल्म है. वहीं दो दीवाने शहर में की बात करें तो यह मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है. वहीं प्रोड्यूसर संजय लीला भंसारी हैं, जिनके साथ जी स्टूडियोज शामिल है. 

ये भी पढ़ें- हिंदी सिनेमा का भरोसेमंद एक्टर कहलाता था ये शख्स, अमिताभ बच्चन के साथ दी हिट फिल्में, पहचाना?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com