विज्ञापन

आशा भोसले ने सिंगिंग की खातिर 13 साल की उम्र में छोड़ दी ये 3 चीजें खाना, एक आइसक्रीम जानते हैं बाकी दो के नाम

आशा भोसले की आवाज ही उनकी पहचान थी. उन्होंने हर तरह के गाने गाए. लेकिन आप जानते हैं 80 साल तक सिंगिंग करियर को बनाए रखना आसान नहीं था. उन्होंने इन तीन चीजों का स्वाद 13 साल की उम्र के बाद कभी नहीं चखा.

आशा भोसले ने सिंगिंग की खातिर 13 साल की उम्र में छोड़ दी ये 3 चीजें खाना, एक आइसक्रीम जानते हैं बाकी दो के नाम
आशा भोसले ने 13 साल की उम्र में इन 3 चीजों का कर दिया था त्याग
नई दिल्ली:

भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. वह 92 वर्ष की थीं. उनकी गायिकी ही उनकी पहचान थीं और उनका लगभग 80 साल का सिंगिंग करियर रहा. लेकिन एक सिंगर बनना आसान नहीं. इसके लिए जितने रियाज की जरूरत पड़ती है, उतने ही परहेज की भी जरूरत होती है क्योंकि जरा सी लापरवाही का असर आवाज पड़ सकता है. तभी साल 2017 में दुबई में आशा भोसले ने अपने सिंगिंग करियर को लेकर ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि किसी हुनर को इतने लंबे समय तक कायम रखना किसी तपस्या से कम नहीं. आइए जानते हैं क्या था आशा ताई का वलो राज.

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में दुबई में आयोजित लीडरशिप लेक्चर सीरीज के दौरान आशा भोसले से पूछा गया कि संगीत उनके जीवन में कितना महत्वपूर्ण है, तो उन्होंने कहा, 'संगीत मेरे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा, लेकिन 1947 में जब मैंने हिंदी फिल्मों के लिए गाना शुरू किया, तभी मुझे एहसास हुआ कि यह मेरा काम है, यह मेरा जीवन है. शादी से पहले मैं सोचा करती थी कि मैं गाना नहीं गाऊंगी, आइसक्रीम खाऊंगी, लेकिन यह भगवान की मर्जी थी कि उन्होंने मुझे गायकी का तोहफा दिया और आज तक मैं गा रही हूं.'

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की बने बायोपिक तो कौन एक्ट्रेस निभाए किरदार? आशा ताई ने इन 2 एक्ट्रेस का लिया था नाम- एक नेता, दूसरी ग्लोबल स्टार

इस रिपोर्ट के मुताबिक आशा भोसले ने आगे बताया था, 'कई बार मैं सोचती थी कि गाने के बाद ढेर सारी आइसक्रीम, इमली या पानी पूरी खाऊंगी, लेकिन आज तक मैंने इनमें से कुछ भी नहीं खाया. ये मेरे गले के लिए नुकसानदायक हैं, इसलिए 13 साल की उम्र में इन्हें छोड़ने के बाद आज तक नहीं खाया.'

आशा भोसले ने 80 साल के सिंगिंग करियर में 20 भाषाओं में 12 हजार गाने गाए. इस बात से पता चलता है कि उनकी जीवनशैली कितनी अनुशासित थी. गले के लिए उन्होंने अपनी पसंदीदा चीजों को हमेशा के लिए त्याग दिया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com