विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2024

Article 370 Box Office Collection Day 2:  आर्टिकल 370 की रफ्तार सैटरडे को हुई तेज, दो दिनों में कर ली इतनी कमाई

Article 370 2 Days Box Office Collection: यामी गौतम और प्रियमणि की आर्टिकल 370 का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुकाबले ज्यादा है.

Article 370 Box Office Collection Day 2:  आर्टिकल 370 की रफ्तार सैटरडे को हुई तेज, दो दिनों में कर ली इतनी कमाई
Article 370 Box Office Collection Day 2 आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
नई दिल्ली:

Article 370 2 Days Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और साउथ ब्यूटी प्रियमणि की आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में छाई हुई है. जहां रिलीज से पहले मूवी की चर्चा सोशल मीडिया और लोगों के बीच देखने को मिली थी तो वहीं ओपनिंग डे के कलेक्शन ने द कश्मीर फाइल्स का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था. वहीं अब दूसरे दिन फिल्म कितना कलेक्शन करती है. इस पर सबकी नजर है. इसी बीच आर्टिकल 370 का दो दिनों का कलेक्शन सामने आ गया है. 

ये भी पढ़ें-कुछ यूं मनाया 'मैने प्यार किया' एक्ट्रेस भाग्यश्री ने 55वां बर्थडे

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन 7.5 करोड़ की कमाई अपने नाम की. वहीं पहले दिन यह आंकड़ा 5.9 करोड़ तक ही पहुंच पाया था. लेकिन अब दो दिनों की कमाई के साथ आर्टिकल 370 ने भारत में 13.4 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 15 करोड़ पार हो चुका है. गौरतलब है कि पहले दिन द कश्मीर फाइल्स ने 3.55 करोड़ की कमाई हासिल की थी, जो कि आर्टिकल 370 से काफी कम थी. 

फिल्म की बात करें तो आर्टिकल 370  की कहानी जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने और आतंकवाद के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें यामी गौतम एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं, जो आतंकियों से निपटने की कमान अपने हाथ में लेती हैं और उनका सफाया करती हैं. फिल्म में उनके अलावा प्रियामणि, किरण करमरकर और अरुण गोविल भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

बता दें, बॉक्स ऑफिस पर विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की क्रैक और आर्टिकल 370 अभी भी साउथ की एक दिन पहले रिलीज हुई मंजुम्मल बॉयज से पीछे हैं, जो कि अपनी बजट की कमाई दो दिन में हासिल कर चुकी है. 

  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Article 370, Article 370 Box Office Collection Day 2, Article 370 Box Office Collection, Article 370 Box Office Collection Second Day, Article 370 Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com