विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2021

अर्जुन कपूर ने मलाइका को फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश तो करीना कपूर मांगा फोटो क्रेडिट...देखें Photo

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में उनके बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने उन्हें फोटो शेयर कर खास अंदाज में विश किया है.

अर्जुन कपूर ने मलाइका को फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश तो करीना कपूर मांगा फोटो क्रेडिट...देखें Photo
अर्जुन ने मलाइका को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर अपने लुक्स और स्टाइल से काफी हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं आज वो अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में उनके बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कैसे उन्हें विश करना भूल सकते हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका को खास अंदाज में विश करते हुए उनके साथ एक फोटो भी शेयर किया है. जिसे देख करीना कपूर ने अर्जुन से फोटो क्रेडिट मांगा है.

वहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इस पोस्ट के साथ मलाइका के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है. उन्होंने 'इस दिन या किसी अन्य दिन मैं केवल आपको मुस्कुराना चाहता हूं...इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं...'  इसी के साथ अर्जुन की इस पोस्ट पर सेलेब्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं. करीना कपूर ने लिखा है 'मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन कपूर जी'. तो वहीं मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन को जवाब देते हुए कहती हैं 'स्पष्ट रूप से मैं आपको इस तस्वीर में मुस्कुरा रहीं हूं'.

बता दें, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने स्पेशल सॉन्ग से बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाई है. 'छैंया छैंया', 'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग से उन्होंने लोगों के दिल में जगह बनाई है. इसी के साथ उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते है. साथ ही मलाइका इंडिया गॉट टैलेंट और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे शो को जज कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Arjun Kapoor Malaika Arora, Arjun Kapoor Instagram, Malaika Arora, Malaika Arora Birthday, Malaika Arora Photos, Malaika Arora Style, Malaika Arora 48 Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com