विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2020

कैटरीना कैफ ने धोए बर्तन, तो अर्जुन कपूर ने दे दिया अपने घर पर काम करने का निमंत्रण, बोले- कांताबेन 2.0

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने घर में बंद होकर धोए बर्तन तो बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) ने दे दिया अपने घर पर काम करने का निमंत्रण.

कैटरीना कैफ ने धोए बर्तन, तो अर्जुन कपूर ने दे दिया अपने घर पर काम करने का निमंत्रण, बोले- कांताबेन 2.0
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के वीडियो पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने किया ये कमेंट
  • अर्जुन कपूर का कैटरीना कैफ के वीडियो पर कमेंट
  • कैटरीना कैफ ने घर में बंद होकर धोए बर्तन
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लगभग सभी बॉलीवुड कलाकार आइसोलेशन में हैं. घर में रहकर वह कभी खाना बनाते तो कभी एक्सरसाइज करते हुए दिखाई देते हैं. हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस घर में कैद होकर बर्तन धोती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किया है. कैटरीना के इस वीडियो पर यूं तो फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने ऐसा कमेंट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Video) के वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें 'कांताबेन 2.0 (Kantaben 2.0)' बता दिया, साथ ही कैटरीना को अपने घर पर बर्तन धोने के लिए भी निमंत्रण दिया. अर्जुन कपूर के इस कमेंट पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं, सुनील ग्रोवर ने भी कैटरीना कैफ के वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, "यह अंदाज बहुत क्रांतिकारी है."

15utce7g

बता दें कि कैटरीना कैफ  (Katrina Kaif) आइसोलेशन में रहने के बाद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. बीते दिन उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी नजर आ रहे हैं. यह फोटो तीनों के वीडियो कॉल के दौरान की थी. वहीं, बता दें, देश में कोरोनावायरस (Covid 19) से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 492 हो गया है और इसमें अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Video Viral, Arjun Kapoor Comment On Katrina Kaif Video, Arjun Kapoor Reaction, Katrina Kaif Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com