विज्ञापन

अर्चना पूरण सिंह के बेटे ने ऑनलाइन स्कैम में डुबाए 87,000 रुपए, पापा परमीत सेठी ने लगाई क्लास, बोले- तुम हमेशा जल्दी में रहते हो

Archana Puran Singh Son News: अर्चना पूरण सिंह के बेटे का साथ ठगी का खुलासा उनके ही व्लॉग में हुआ. आयुष्मान सेठी ने बताया कि कैसे परमिशन किसी और चीज की ली गई और पैसे किस तरह काटे गए.

अर्चना पूरण सिंह के बेटे ने ऑनलाइन स्कैम में डुबाए 87,000 रुपए, पापा परमीत सेठी ने लगाई क्लास, बोले- तुम हमेशा जल्दी में रहते हो
अर्चना पूरण सिंह के बेटे के साथ धोखाधड़ी
Social Media
नई दिल्ली:

Archana Puran Singh Son News:अर्चना पूरण सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का शिकार हो गए. उनसे करीब 87,000 रुपये की रकम की धोखाधड़ी हुई है. इस घटना का खुलासा उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब चैनल ‘आर्य व्लॉग्स' पर एक वीडियो में हुआ. परिवार ने इस मुद्दे पर हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा की, हालांकि शुरू में घर में थोड़ी घबराहट जरूर मची. आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने किसी वेबसाइट पर सात दिन के फ्री ट्रायल का ऑप्शन चुना था. लेकिन बिना इजाजत के उनके कार्ड से पूरे साल की फीस कट गई. उन्होंने कहा, “मेरे क्रेडिट कार्ड से 87,000 रुपये स्वाइप हो गए. उन्होंने सात दिन के ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा एक बार में ले लिया, बिना पूछे.”

अर्चना पूरण सिंह ने तुरंत सलाह दी कि कार्ड कैंसल कर दो और कंपनी से कॉन्टैक्ट करो. परमीत सेठी ने उन्हें टोकते हुए कहा, “कार्ड मत कैंसल करो, पेमेंट कैंसल करो.” आर्यमान ने याद दिलाया कि आयुष्मान इससे पहले भी ठगे जा चुके हैं. जब वे आर्यमान के गाने ‘छोटी बातें' की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान के प्लेस्टेशन अकाउंट से 80,000 रुपये गायब हो गए थे, जो आज तक वापस नहीं आए.

परिवार के सदस्यों ने इस पर मजाक भी उड़ाया. आयुष्मान ने कहा कि उन्होंने यह सब पापा के लिए किया था, लेकिन अर्चना ने जवाब दिया, “वो तुमसे ही वो पैसा वसूल लेंगे, तो तुम इतने खुश क्यों हो?” आयुष्मान ने बैंक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर काम नहीं कर रहा था, जिससे वे और परेशान हुए. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले को खुद सुलझाएंगे, क्योंकि घरवालों में कोई एक्सपर्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें: तीसरे दिन ही थियेटर से उतर गई थी इस एक्टर की पहली फिल्म, आज क्लासिक कहलाती है वही लव स्टोरी

पूरी घटना के दौरान परिवार हंसता-मजाक करता रहा, जबकि आयुष्मान थोड़े घबराए हुए नजर आए. इस तरह का फ्रॉड ऑनलाइन ट्रायल्स के नाम पर आम होता जा रहा है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: पहली ही फिल्म के लिए कटवाने पड़े बाल, देश ही नहीं दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर बजा था इस फिल्म का डंका, कमाए थे 2200 करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com