विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर हो रही है वायरल, नानी बनकर की ऐसी एक्टिंग

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही किरदारों के साथ प्रयोग किया है. अपने नए विज्ञापन में अनुष्का बेटी, मां और नानी के तीनों किरदारों में नजर आएंगी.

अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर हो रही है वायरल, नानी बनकर की ऐसी एक्टिंग
नानी के रोल में अनुष्का शर्मा
  • अनुष्का शर्मा का न्यू लुक हुआ वायरल
  • नानी के रोल में आ रही हैं नजर
  • मां, बेटी और नानी के किरदार में अनुष्का
नई दिल्ली: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही किरदारों के साथ प्रयोग किया है. अनुष्का ने सोमवार को स्टैंडर्ड चार्टड बैंक की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात की, जहां बैंक ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया. अपने नए विज्ञापन में अनुष्का बेटी, मां और नानी के तीनों किरदारों में नजर आएंगी. इस अनुभव के बारे में अनुष्का ने कहा, "मैंने शुरू से ही हमेशा अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है." उन्होंने कहा, "इस साल मैं ऐसी फिल्में कर रही हूं जिसमें मेरे किरदार काफी अलग होंगे." 

Forbes 30 Under 30 Asia लिस्ट में अनुष्का शर्मा की एंट्री, जानें किस पोजिशन पर किया कब्जा...

अनुष्का ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी ट्रिपल भूमिकाएं नहीं निभाई थीं इसलिए पहली बार ऐसा करते हुए वह बेहद उत्साहित थीं. अनुष्का की आगामी फिल्मों में 'जीरो' और संजय दत्त के जीवन पर बन रही बायोपिक शामिल है. अभिनेत्री ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने पर मौत की सजा के प्रावधान और कठुआ व उन्नाव दुष्कर्म मामले पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह इन घटनाओं से बेहद आहत हैं. यहां तक कि जब भी वह इस बारे में सोचती हैं या बात करती हैं, भावुक हो जाती हैं. अभिनेत्री ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

VIDEO: मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Shamra, Anushka Sharma New Look, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com