विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

अनुराग कश्यप ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट का दिया जवाब, बोले- उन्नीस-बीस का फर्क नहीं है, आप कृपया...

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के ट्वीट का अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अब जवाब दिया है, उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
अनुराग कश्यप ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट का दिया जवाब, बोले- उन्नीस-बीस का फर्क नहीं है, आप कृपया...
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के ट्वीट का दिया जवाब
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • अनुराग कश्यप ने दिया ट्वीट का जवाब
  • एक्टर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने न्यू ईयर को लेकर एक ट्वीट किया था, इस ट्वीट में एक्टर ने लिखा, "नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है, ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है...बस 19-20 (उन्नीस- बीस) का ही फर्क है." अब अमिताभ बच्चन के ट्वीट का जवाब बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने दिया है. एक्टर ने ट्वीट कर कहा, "इस बार फर्क उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है. फिलहाल आप कृपया अपनी सेहत का ख्याल रखें. अपने हिस्से का आपने 90 के दशक में ही कर दिया था."

अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' पर छाए संकट के बाद, एनजीओ ने PIL दाखिल कर, की ये मांग...

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने आगे कहा, "तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहें हैं.  इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल ....हम भी देखेंगे"  अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अनुराग कश्यप इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) पर अपना विरोध जताते नजर आ रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है, ज्यादा परेशान...


अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अकसर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर क्रेंद्र सरकार पर तंज कसते हुए भी नजर आते हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन की बात करें, तो बॉलीवुड के शहंशाह जल्द ही चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. बिगबी की इस लिस्ट में शामिल है 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'. फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. वहीं गुलाबो-सिताबो में बिगबी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा बिगबी कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन भी होस्ट कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Anurag Kashyap, Amitabh Bachchan Tweet Viral, Anurag Kashyap Reaction On Amitabh Bachchan Tweet, Amitabh Bachchan Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com