विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

अनुराग कश्यप ने किया दावा- बीजेपी के एक शख्स का आया फोन, बोला सब परेशान हैं...

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्वीट कर दावा किया है कि उन्हें बीजेपी से जुड़े एक शख्स का फोन आया है और बहुत ही दिलचस्प बात बताई है...

अनुराग कश्यप ने किया दावा- बीजेपी के एक शख्स का आया फोन, बोला सब परेशान हैं...
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर किया दावा
  • दावे में कहा, बीजेपी के एक शख्स का आया फोन
  • अनुराग कश्यप का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर खूब चर्चा में हैं. लगातार समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करने के साथ वह चर्चित मुद्दों पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर दावा किया है कि भाजपा (Bhartiya Janta Party) में ही सब मोटा भाई यानी केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से परेशान हैं. अनुराग कश्यप ने ट्वीट में दावा किया कि यह जानकारी उन्हें खुद भाजपा (BJP) के ही व्यक्ति ने फोन कर दी है. अनुराग कश्यप का भाजपा और अमित शाह को लेकर आया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

लंदन की गलियों में डांस कर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनाया जन्मदिन, Video हुआ वायरल

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपने ट्वीट में अमित शाह (Amit Shah) के बारे में बात करते हुए कहा, "दोस्त का फोन आया कि कोई बात करना चाहता है, किसी असिस्टेंट के नम्बर पे. मैंने दूसरे का नम्बर दिया. भाजपा के भारी भरकम व्यक्तित्व का फोन था. मुझे और बहुत सारे लोगों को धन्यवाद दिया और कहा मोटा भई से सब त्रस्त हैं. अंदर भी वैसा ही शासन चलाते हैं जैसा बाहर. सबको 8 तारीख़ का इंतज़ार है." अनुराग कश्यप के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. 

गणेश आचार्य ने एफआईआर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- यह सब सरोज खान का किया धरा है, क्योंकि...

इसके अलावा अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने एक और ट्वीट किया, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा. अपने अगले ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा (BJP) पर निशाना साधने की कोशिश की, साथ ही कहा कि जब पार्टी के अंदर यह हाल है तो बाहर आखिर क्या ही करेंगे. अनुराग कश्यप ने ट्वीट में लिखा, "समझ में यह नहीं आता की जब अंदर यह हाल है तो बाहर तो ये क्या ही करेंगे? तानाशाही का अन्त काफी दूर है. अंततः भाजपा आत्मघाती बम है." बता दें कि अनुराग कश्यप ने बीते दिन भाजपा की एक रैली का वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें यहां आने के लिए 500 रुपये दिहाड़ी दी जाती है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Amit Shah, Bjp, Anurag Kashyap On Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com