विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2021

अनुपम खेर को शख्स ने नहीं पहचाना, तो Video शेयर कर बोले- जिसने 518 फिल्में की हैं...

अनुपम खेर ने इस वीडियो को हिमाचल से शेयर किया है. वीडियो में शख्स उन्हें पहचान नहीं पाता, जिसके बाद वो अजीब सा रिएक्शन देते हैं.

अनुपम खेर को शख्स ने नहीं पहचाना, तो Video शेयर कर बोले- जिसने 518 फिल्में की हैं...
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार अनुपम खेर अपने अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. एक्टर अपने ट्वीट और नए-नए वीडियो पोस्ट कर सुर्खियां बटोरते हैं. अनुपम खेर इन दिनों हिमाचल में हैं और वहीं से अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मॉर्निंग वॉक करते दिख रहे हैं. इसी दौरान एक शख्स आया लेकिन उन्हें पहचान नहीं पाया. अनुपम खेर को ये देखकर काफी हैरानी हुई. उन्होंने इसके बाद अपना मास्क भी उतारा और शख्स से अपने बारे में पूछा भी लेकिन फिर वो उन्हें पहचान नहीं पाया. अनुपम खेर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है.

अनुपम खेर ने वीडियो को शेयर कर लिखा: "मैं हमेशा गर्व से कहता हूं कि मैंने 518 फिल्में की हैं. और मैं ये मानकर चलता हूं कि कम से कम हमारे भारत में तो सब मुझे पहचानते ही होंगे. लेकिन शिमला की नजदीक की पहाड़ी के पास वाले ज्ञानचंद जी ने मेरी ये गलतफहमी दूर कर दी. वो भी कितनी मासूमियत के साथ! देखिए और जोर से हंसिये." अनुपम खेर इस वीडियो में शख्स द्वारा न पहचाने जाने पर मजाकिया अंदाज में कहते दिख रहे हैं, "इस समय मुझे ऐसा लग रहा यही मैं चुल्लू भर पानी में डूब सकता हूं."

अनुपम खेर द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में एक्टर कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे. साल 1984 में महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर आज बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं. वे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'ए वेडनेसडे' जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाते हुए देखे गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Video, Anupam Kher Shared Video, Viral Video, Man Not Recognize Anupam Kher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com