अनुपम खेर उन स्टार्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी सोच को शेयर करने से नहीं हिचकिचाते. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत को मंडी से लोकसभा चुनाव 2024 जीतने पर बधाई दी थी. वहीं अब उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है, जिसें वह कुछ लाइनों के जरिए 'सच्चाई' बयां करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के बाद लोग राजनीति से जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कई लोग कहते दिख रहे हैं कि यह लोकसभा चुनावों के परिणाम से जुड़ा हुआ है. इसके चलते पोस्ट एक घंटे में ही वायरल हो गया है.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर सच्चाई… कैप्शन के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा गया था, कभी कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए. जंगल सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काट जाते हैं. बहुत ज्यादा ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं. पर फिर भी वह अपने ईमानदारी नहीं छोड़ता. इसलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है. जय हो. इस पोस्ट को शेयर करते ही 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
इससे पहले अनुपम खेर ने कंगना रनौत को जीत की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, मेरी प्यारी कंगना. बड़ी जीत की बधाई. आप रॉकस्टार हैं. आपकी जर्नी बहुत प्रेरणादायक है. आपके लिए बहुत खुश हूं और मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए भी. आपने समय के साथ साबित किया है और फिर से यही कि यदि कोई व्यक्ति केंद्रित होकर कड़ी मेहनत करता है “कुछ भी हो सकता है”! जय हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं