विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 28, 2020

अनिल कपूर के घर आया नन्हा क्यूट मेहमान, Photos शेयर कर बोले- क्यूटेस्ट कपूर का परिचय करा रहा हूं...

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने हाल ही में अपने घर में आए नन्हे और क्यूट मेहमान से सबका परिचय कराया है.

Read Time: 3 mins
अनिल कपूर के घर आया नन्हा क्यूट मेहमान, Photos शेयर कर बोले- क्यूटेस्ट कपूर का परिचय करा रहा हूं...
अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कराया क्यूटेस्ट मेहमान का परिचय
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह हमेशा अपने फैंस से वीडियो और फोटो शेयर कर जुड़े रहते हैं. अनिल कपूर ने हाल ही में अपने घर में आए नन्हे और क्यूट मेहमान से सबका परिचय कराया है. उन्होंने अपने घर में आए नन्हे मेहमान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह उसे गोद में लिये नजर आ रहे हैं. अनिल कपूर के घर आया यह क्यूट मेहमान एक छोटा सा डॉगी है, जो एक्टर की गोद में आराम फरमाते हुए नजर आ रहा है.

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने इससे जुड़ी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं, जो फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं. इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे क्यूटेस्ट कपूर का आप सभी से परिचय करा रहा हूं. रशेल क्रो कपूर... जुहू का राजकुमार." अनिल कपूर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. फोटो में एक्टर कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उनकी गोद में डॉगी का बच्चा आराम फरमा रहा है. अनिल कपूर की इन तस्वीरों को उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी लाइक किया है.

अनिल कपूर (Anil Kapoor) के करियर की बात करें तो उन्होंने उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की. उन्हें 1983 में 'वो सात दिन' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका मिली, जिसमें उन्होंने एक उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया. अनिल कपूर ने यश चोपड़ा की 'मशाल' में एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय कौशल दिखाया. 'मेरी जंग' जैसी फिल्म में न्याय के लिए लड़ रहे एक नाराज युवा वकील की भूमिका की, जिसने उन्हें एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया. वहीं, आखिरी बार अनिल कपूर 'मलंग' में नजर आए थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Bigg Boss OTT 3: 'दूसरे का पति यूज कर लेती हूं तो ये...', कृतिका मलिक की बात सुन भड़के यूजर्स, बोले- शर्म करो
अनिल कपूर के घर आया नन्हा क्यूट मेहमान, Photos शेयर कर बोले- क्यूटेस्ट कपूर का परिचय करा रहा हूं...
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया शादी का वीडियो, देखें कौनसा गाना गाकर दूल्हे को छेड़ रही थीं सोना की सहेलियां
Next Article
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया शादी का वीडियो, देखें कौनसा गाना गाकर दूल्हे को छेड़ रही थीं सोना की सहेलियां
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;