विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2020

अनिल कपूर का जेएनयू हिंसा पर आया रिएक्शन, बोले- रात भर सो नहीं पाया...

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने हाल ही में जेएनयू मे हुई हिंसा पर अपना रिएक्शन दिया है, उन्होंने इंटरव्यू में ये बात कही है...

अनिल कपूर का जेएनयू हिंसा पर आया रिएक्शन, बोले- रात भर सो नहीं पाया...
अनिल कपूर (Anil Kapoor) का जेएनयू हिंसा (JNU Violence) पर आया रिएक्शन
  • अनिल कपूर का जेएनयू हिंसा पर आया रिएक्शन
  • 'मलंग' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिया रिएक्शन
  • अनिल कपूर ने इंटरव्यू में कही ये बात
नई दिल्ली:

रविवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) में हुए हमले पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के खूब रिएक्शन आ रहे हैं, अनिल कपूर (Anil Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), राजकुमार राव, ट्विंकल खन्ना, अनुराग कश्यप और सोनम कपूर आहूजा जैसी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों ने इस घटना को डरावना, दुखद और निर्दयी बताया है. फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने हमलावरों को कानून के शिकंजे में लाने की मांग भी की है. फिल्म 'मलंग (Malang)' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी जेएनयू हिंसा पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि वह सदमे में थे और हमले के वीडियो देखने के बाद पिछली रात सो नहीं पाए.

Dabangg 3 Box Office Collection Day 18: सलमान खान की फिल्म ने 18वें दिन भी किया दमदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़


अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कहा, "उसकी (जेएनयू हमले) निंदा की जानी चाहिए. मैंने जो देखा वह दुखद, चौंकानेवाला था. वह परेशान करने वाला था. मैं (घटना के बारे में) सोचते हुए पूरी रात नहीं सो पाया. उसकी निंदा की जानी चाहिए. हिंसा से कुछ नहीं मिलने वाला. जिन्होंने भी यह किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए." बता दें,  रविवार की रात को जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोग हाथ में डंडे और रॉड लिए घुसे जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी. 

अनुपम खेर का जेएनयू हिंसा पर आया रिएक्शन, Tweet कर बोले- 'उन गुंडों को जल्द से जल्द पकड़ो...'


नकाबपोश लोगों ने जेएनयू (JNU Violence) में अध्यापकों और छात्रों पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आयिशी घोष समेत 28 लोग घायल हो गए थे. वहीं फिल्म 'मलंग (Malang Trailer)' की बात करें, तो आदित्य राय कपूर, दिशा पटानी (Disha Patani), अनिल कपूर और कुणाल खेमू स्टारर यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor, Anil Kapoor Reaction On JNU Violence, Jawaharlal Nehru University, Malang Trailer Launch, Anil Kapoor On JNU, JNU, Anil Kapoor Reaction, JNU Attack, Attack On Jnu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com