Anand Mahindra ने उठाया सवाल, बोले- एयरपोर्ट पर भारतीय यात्रियों को व्हीलचेयर की इतनी जरूरत क्यों...

बिजनेसमैन आनंद महेंद्रा (Anand Mahindra) ने हाल ही में भारतीय एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाया है.

Anand Mahindra ने उठाया सवाल, बोले- एयरपोर्ट पर भारतीय यात्रियों को व्हीलचेयर की इतनी जरूरत क्यों...

आनंद महिंद्र ने उठाया एयरपोर्ट पर ज्यादा व्हीलचेयर के इस्तेमाल को लेकर सवाल

खास बातें

  • आनंद महिंद्रा ने व्हीलचेयर के ज्यादा इस्तेमाल पर उठाया सवाल
  • ट्वीट कर कही ये बात
  • सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नई दिल्ली:

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शनिवार को एक ट्वीट में आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या भारतीय यात्रियों द्वारा हवाई अड्डों पर व्हीलचेयर की जरूरत को झूठमूठ में बताया जाता है. इस प्रश्न के बाद से उनके फॉलोअर्स के बीच बहस छिड़ गई है. बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra Twitter) ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया , इसमें उन्होंने लिखा, "अधिकांश हवाईअड्डों पर केवल भारत से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में काफी संख्या में व्हीलचेयर प्री-ऑर्डर किए गए हैं. यह जानने की कोशिश कर रहा हूं क्यों?"

Housefull 4 Box Office Collection Day 9: छठ पूजा पर छाया अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का जादू, कमा डाले इतने करोड़


आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सवाल करते हुए लिखा, "क्या बुजुर्ग भारतीय अन्य लोगों से अधिक यात्रा करते हैं?, हमारे पास अधिक कमजोर/अयोग्य व्यक्ति हैं? क्या हम सिर्फ जुगाड़ू हैं, जो व्हीलचेयर का इस्तेमाल तेजी से पहुंचने के लिए करते हैं." आनंद महिंद्रा के इस सवाल पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

शाहरुख को बर्थडे पर सलमान खान ने यूं किया विश, Video शेयर कर कहा- इंडस्ट्री के किंग खान...

इसके जवाब में, कुछ यूजर्स ने जहां एक ओर इन व्हीलचेयर को भारतीयों द्वारा किया गया 'घोटाला' करार दिया, वहीं अन्य लोगों ने कहा कि व्हीलचेयर सहायता उन बच्चों के माता-पिता के लिए एक वरदान है जो देश के बाहर बसे हैं. बता दें, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर ऐसे मुद्दे जनता के सामने रखते हैं, जिन पर कोई विचार नहीं करता. इस बार भी उनका ये प्रयास सफल हुआ.

देखें Video:
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com