विज्ञापन
This Article is From May 31, 2020

अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन को लेकर किया Tweet, बोले- 78 वर्षों के जीवनकाल में, मैंने...

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लॉकडाउन को लेकर अपनी राय ट्वीट के जरिए लोगों के सामने जाहिर की है.

अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन को लेकर किया Tweet, बोले- 78 वर्षों के जीवनकाल में, मैंने...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट
  • लॉकडाउन को लेकर कही ये बात
  • अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने कंटोनमेंट जोन में कोरोनोवायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) को 30 जून तक बढ़ा दिया है. वहीं, लॉकडाउन के पांचवें चरण को सरकार ने अनलॉक 1 (Unlock1) का नाम दिया है. अब इस चरण में लोगों को धीरे-धीरे काफी छूट मिल रही हैं. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लॉकडाउन को लेकर अपनी राय ट्वीट के जरिए लोगों के सामने जाहिर की है. बता दें, एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर शेर-ओ-शायरी के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाते हैं. 


वहीं, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका! इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है!" अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही बॉलीवुड में चार फिल्मों के जरिए धमाल मचाने वाले हैं. इन फिल्मों में 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो-सिताबो' शामिल है. कुछ दिनों पहले ही बिग बी की अपकमिंग फिल्म झुंड का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें वह कोच के रूप में नजर आ रहे थे. फिल्मों से इतर एक्टर इन दिनों कोरोनावायरस के कारण सेल्फ आइसोलेशन में हैं. घर में रहने के बाद भी वह अकसर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के जरिए कोरोनावायरस पर जागरुकता फैलाते हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan On Lockdown, Amitabh Bachchan On Coronavirus, Amitabh Bachchan Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com