विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

6 साल की हुईं देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर, दादा अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर पोती आराध्या के जन्मदिन की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आराध्या के आने से उनके परिवार को कितना बदलाव आया है. 

6 साल की हुईं देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर, दादा अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दी बधाई
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन
  • 6 साल की हुईं आराध्या बच्चन
  • अमिताभ बच्चन ने साझा की 6वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर
  • देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर में शामिल हैं आराध्या
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन 6 साल की हो चुकी हैं. बॉलीवुड ही नहीं देश की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 को हुआ था. बिग बी ने आराध्या के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वाले फैन्स को धन्यवाद कहा है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी पोती के जन्मदिन पर दो तस्वीरें साझा करते हुए, इस खास दिन से जुड़ी हसीन यादों को फैन्स के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, "उसकी मौजूदगी घर में खुशियां लाती है और वातावरण में वह खुद को उज्‍जवल और मनोहर रूप से पेश करती है." बिग बी आगे लिखते है, "हमसे वह बड़ों की तरह बातें करती है जबकि वह केवल छह साल की है."

पढ़ें: सुर्खियों में रहने वाले इन स्टार किड्स के बारे में कितना जानते हैं आप...बिग बी ने आराध्या के 6वें बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे अपने बचपन की फोटो को पकड़े हुए क्यूटली पोज कर रही हैं.

पढ़ें: आराध्या बच्चन के बाद शाहिद कपूर की बेटी ने किया वही काम, मिल गई मम्मी से Lollypop

आराध्या बेहद कम मौकों पर मीडिया के कैमरों में कैद होती हैं. लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद वे सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर में शामिल हैं. ट्विटर पर फैन्स ने आराध्या के जन्मदिन पर उन्हें बधाईयां दी और उनकी अलग-अलग तस्वीरें भी साझा की है.पढ़ें: जब कैमरे को देखकर ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने किया कैटवॉक, देखें Photos

बता दें, अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल, 2007 को बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी. शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी. शादी के बाद भी ऐश्वर्या फिल्मों में सक्रिय रहीं. 16 नवंबर, 2011 को उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ. बेटी के जन्म और उनकी परवरिश के लिए ऐश्वर्या ने 5 साल का ब्रेक लिया. 2010 में फिल्म 'गुजारिश' के बाद उन्होंने जज्बा (2015) से फिल्मों में कमबैक किया था.

VIDEO: अमिताभ बच्चन से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com