- अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
- पिता और बेटे हारमोनियम पर गाते आए नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) यूं तो इन दिनों टीवी का मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12'' (Kaun Banega Crorepati 12) की मेजबानी कर रहे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अमिताभ बच्चन अकसर ट्विटर पर वायरल वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक बाप और बेटे की जोड़ी हारमोनियम बजाती हुए गाने का अभ्यास करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह छोटा बच्चा अपने पिता के साथ सुर से सुर मिला रहा है. हालांकि, बीच-बीच में बच्चा अपने पिता को सही से गाने के लिए भी कह रहा है.
T 3694 - Child is the Father of Man ! pic.twitter.com/iO8G9URmUz
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 19, 2020
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
वीडियो में बच्चा अकेले भी गाता नजर आ रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने कैप्शन में लिखा, "बच्चा, आदमी का पिता होता है." अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अमिताभ बच्चन अकसर ऐसे वीडियो फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं, जो आते ही सुर्खियों में छा जाते हैं.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नाग अश्विन की अनटाइटल्ड फिल्म साइन की है. बिग बी को आखिरी बार ऑनस्क्रीन 'गुलाबो सीताबो' में देखा गया था. अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' शामिल है जिसमें वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा 'चेहरे' में वह इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे. हाल ही में चेहरे फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ है, जिसमें बिगबी का अंदाज देखने लायक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं