विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, लिखा- मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. उनके इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, लिखा- मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
  • अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट
  • उनके ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं
  • सुर्खियों में है अमिताभ बच्चन का ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वो ट्वीट करने के साथ-साथ उनके नंबर को भी याद करते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया जिसकी संख्या T-3582 थी. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा:  "मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे- हरिवंश राय बच्चन... और मेरा प्रयास है कि मैं उनका उत्तराधिकारी बन सकूं." अमिताभ बच्चन ने इस तरह अपने पिता हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) की कविता की कुछ लाइनों को शेयर कर यह ट्वीट किया.

धर्मेंद्र ने शेयर किया Video, बोले- मेरे देश का अमन चैन...देखें Tweet

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह ट्वीट खूब सुर्खियों में है. उनके इसके ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन के ट्वीट वैसे भी खूब वायरल होते हैं. उन्होंने यह ट्वीट बीते 17 दिसंबर को किया था. बॉलीवुड के मेगास्टार ने बीते दिनों भी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता को मिलने जा रहे सम्मान का जिक्र किया था. उनके उस ट्वीट पर भी खूब रिएक्शन आए थे.

Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: सलमान खान की 'दबंग 3' ने दूसरे दिन किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. बिगबी की इस लिस्ट में शामिल है 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'. फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. वहीं गुलाबो-सिताबो में बिगबी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा बिगबी कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन भी होस्ट कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Tweet, Amitabh Bachchan Twitter Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com