विज्ञापन
This Article is From May 02, 2018

जब 102 साल के अमिताभ बच्चन को मिला '103 नॉट आउट' फैन से खास मैसेज, हो गए इमोशनल

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें 103 साल की बुजुर्ग महिला उन्हें आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए शुभकामनाएं दे रही हैं.

जब 102 साल के अमिताभ बच्चन को मिला '103 नॉट आउट' फैन से खास मैसेज, हो गए इमोशनल
4 मई को रिलीज होगी '102 नॉट आउट'
  • अमिताभ बच्चन को मिली '103 नॉट आउट' से शुभकामनाएं
  • बिग बी ने साझा किया बुजुर्ग महिला का वीडियो
  • 4 मई को रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी नई फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. 4 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में महानायक 102 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. बिग बी की इस फिल्म को बॉलीवुड स्टार्स से काफी समर्थन मिल रहा है. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें 103 साल की बुजुर्ग महिला फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रही हैं. इस वीडियो में वह कह रही हैं, "हैलो अमिताभ बच्चन. 102 नॉट आउट के लिए गुड लक. मैं 103 नॉट आउट हूं." इस वीडियो को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, "दिल को छू जाने वाला संदेश इस खूबसूरत महिला की ओर से. भगवान आपको हमेशा खुश रखे. धन्यवाद"

पाउट चैलेंज लेकर आए अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर, कुछ ऐसे की मस्ती... देखें वीडियो



अमिताभ बच्चन की फिल्म देखने के लिए कपिल देव स्कूल के दिनों में किया करते थे ऐसा...

निर्देशक उमेश शुक्ला की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार ऋषि कपूर निभा रहे हैं. फिल्म में अमिताभ 102 तो ऋषि कपूर 75 वर्षीय बेटे के कैरेक्टर में दिखेंगे. फिल्म में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन 27 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से एक साथ दिखाई देंगे, लेकिन दोनों दिग्गजों ने अपने बीच कभी अंतर महसूस नहीं किया.



फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ के साथ काम करने पर अपना अनुभव साझा करते हुए ऋषि ने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम इस फिल्म में 27 साल बाद काम कर रहे हैं लेकिन जब भी हम सेट पर वक्त बिताते तो रिहर्सल करना शुरू कर देते. हमने इन सालों में अपने बीच कभी अंतर महसूस नहीं किया."

बीयत खराब होने के बावजूद देर रात तक गाना रिकॉर्ड करते रहे अमिताभ बच्चन

उन्होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं इनके साथ पिछले 44 सालों से काम कर रहा हूं. हमारी पहली फिल्म 'कभी कभी' 1976 में और आखिरी फिल्म अजूबा (1991) आई थी, जिसमें हमने साथ साथ काम किया था. हमने एक साथ 'नसीब', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथनी' और 'कुली' जैसी फिल्में दी हैं."

VIDEO: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर से खास मुलाकात

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, 102 Not Out, Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com