विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2020

Kaun Banega Crorepati 12: केबीसी की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप से अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा यह सवाल

Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन को लेकर काफी खुश है और अमिताभ ने बेहद गर्मजोशी के साथ कंटेस्टेंट का स्वागत किया.   कौन बनेगा करोड़पति 12 की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप रहीं.

Kaun Banega Crorepati 12: केबीसी की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप से अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा यह सवाल
शो के पहले कंटेस्टेंट आरती जगताप से अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) ने पूछा सुशांत सिंह राजपूत
  • KBC 12 की पहली कंटेस्टेंट थी आरती जगदाप
  • आरती जगदाप ने 6 लाख 40 हजार जीतने के बाद बीच में ही छोड़ा शो
  • KBC 12 में अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत सिंह को लेकर यह सवाल
नई दिल्ली:

Kaun Banega Crorepati 12: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने आज फिर से टीवी का मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' (Kaun Banega crorepati 12) से वापसी की है. इस शो को लेकर अमिताभ बच्चन कितने ज्यादा एक्साइटेड है इसका अंदाजा आप उनके एंट्री से लगा सकते हैं. अमिताभ बच्चन इस रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन को लेकर काफी खुश है और बेहद गर्मजोशी के साथ शो के कंटेस्टेंट का स्वागत कर रहे हैं.  कौन बनेगा करोड़पति 12 की पहली कंटेस्टेंट 'आरती जगताप' रहीं.  आरती ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीतने के बाद 12 लाख के सवाल पर शो को बीच में ही छोड़ दिया. आपको बता दें कि जिस सवाल पर आरती ने गेम छोड़ने का फैसला लिया वह था. 'दूरबीन का अविष्कार किसने किया था? लेकिन आरती इस प्रश्न को लेकर काफी असमंजस की स्थिती में थीं.

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?
हेन्स लिपेर्शी
 

पहला सवाल- मोबाइल एप के सदंर्भ में प्रयोग होनेवाला सक्षिप्‍त रूप क्‍या है
एप्‍पल
अपैरल
एपरेटस
एप्‍लीकेशन
सहीं जवाब एप्‍लीकेशन है
 

दूसरा सवाल
आरती से पूछा गया दूसरा सवाल सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा के बारे में था जिसका सही जवाब अभिनेता की कोस्‍टार संजना सांघी है.
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

बता दें कि केबीसी 12 सोमवार से शुक्रवार सोनी टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. आज इसका पहला एपिसोड ऑन एयर किया गया है. 

आज KBC का पहला एपिसोड का प्रसारण किया गया है साथ ही KBC की पूरी टीम ने COVID-19 के सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा है. ऐसा पहली बार होगा कि शो में लाइव ऑडियंस नहीं होगी, लेकिन चियर्स करते हुए ऑडियंस की आवाज शामिल की गई है.  नए सीजन में ऑडियंस पोल' की जगह वीडियो-ए-फ्रेंड' की लाइफलाइन शामिल की गई.  बता दें कि शो के ह़ॉट सीट पर बैठने वाले दूसरे कंटेस्टेंट हैं सोनू कुमार गुप्ता और अब तक वह 10 हजार रुपये तक के सवालों का जवाब दे चुके हैं. कल के एपिसोड में भी आप सोनू को खेलते हुए देखेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kbc, Kbc 2020, Kaun Banega Crorepati, Kaun Banega Crorepati 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com