दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म के एक्शन सीन करते समय घायल हो गए थे, जिसके बाद उनके फैंस और दोस्त एक्टर की सलामती की दुआ मांगते हुए नजर आए थे. वहीं अब अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर दिए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं इस पर फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए एक्टर को होली की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.
80 वर्षीय एक्टर अमिताभ बच्चन ने कुछ देर पहले पहला ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभार और प्यार." दूसरे ट्वीट में बिग बी ने लिखा, "आपकी दुआएं ही इलाज हैं." तीसरे ट्वीट में लिखा, "मैं आपकी प्रार्थनाओं के कारण आराम करने के साथ ठीक हो रहा हूं." चौथे और आखिरी ट्वीट में एक्टर ने होली की बधाई देते हुए लिखा, होली की अनेक अनेक शुभकामनाएं. इसके साथ एक्टर ने हार्ट इमोजी शेयर की है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
T 4578 - होली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ❤️
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 7, 2023
गौरतलब है कि हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की पसली फट गई थी और अब वह मुंबई के घर पर डॉक्टर की सलाह पर इलाज करवा रहे हैं और आराम कर रहे हैं.
T 4577 - I rest and improve with your prayers
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 7, 2023
इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बताया, "हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मैं घायल हो गया, रिब कार्टिलेज फट गई और दाहिनी पसली में मांसपेशी भी फट गई है. इसके कारण शूट रद्द कर दी है. डॉक्टर से परामर्श लिया और हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन करवा कर वापस घर आ गया हूं. स्ट्रैपिंग की जा चुकी है और देखरेख की जा रही है. हां दर्दनाक है. मूवमेंट और सांस लेने की परेशानी को ठीक होने में कुछ हफ्ते लगेंगे. दर्द की कुछ दवा भी चल रही है,”
T 4576 - your prayers are the cure
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 7, 2023
अजय देवगन अपने एक्शन के लिए काफी मशहूर हैं. उन्होंने सेट पर होने वाले हादसों को लेकर कहा, " आज केबल और सुरक्षा सावधानियां हैं. सेट पर एंबुलेंस और डॉक्टर मौजूद हैं. पैडिंग और बहुत सारी चीजें हैं, जिससे एक्शन करना आसान हो गया है. भगवान का शुक्र है, जबकि अब हम जब बूढ़े हो रहे हैं तो चीजें और भी आसान हो रही हैं. अपनी अरकमिंग एक्शन फिल्म भोला के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक्टर ने आगे कहा, "यह कार चलाने जैसा है, आपके साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन आप हर समय सुरक्षित रहने की कोशिश करते हैं. ऐसा कभी-कभी ही होता है, लेकिन हम सुरक्षा के सभी उपाय करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जोखिम भी होता है."
T 4575 - gratitude and love ever .. for your concern and wishes
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 7, 2023
बता दें, अमिताभ बच्चन प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी थे, जिसमें बाहुबली स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी हैं. इसकी झलक कुछ दिनों पहले ही फिल्म की कास्ट ने शेयर की थी. वहीं यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं