- अभिषेक बच्चन का हौसला बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन ने शेयर की कविता
- अमिताभ बच्चन ने लिखा कि धनुष उठा प्रहार कर...
- अमिताभ बच्चन की पोस्ट हुई वायरल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देकर अपने घर वापस लौट चुके हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी हमेशा जुड़े रहते हैं. लेकिन वहीं अभिषेक बच्चन अभी भी नानावटी हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं. बीते दिन अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने 26वें दिन का मेडिकल चार्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उनकी छुट्टी के बारे में कोई बात नहीं की गई थी. ऐसे में अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी एक कविता शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि धनुष उठा प्रहार कर.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ नजर आ रहे थे. इस फोटो में अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को किक मारते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, "धनुष उठा, प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक-धधक हिरन सी सजग सजग सिंह सी दहड़ कर, शंख सी पुकार कर, रुके न तू, थके न तू, झुके न तू, थमे न तू." बता दें कि बीते दिन अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से 26वें दिन का मेडिकल चार्ट शेयर करते हुए लिखा, "हॉस्पिटल का दिन: 26, डिस्चार्ज प्लान: नो. कमऑन बच्चन, तुम कर सकते हो."
बता दें कि बीते 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद घर के बाकी सदस्यों ने भी अपना टेस्ट कराया, जिसमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और अराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस बात की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय और अराध्या बच्चन की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना वायरस पर जंग जीती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं