फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम होने वाले स्टार्स की लंबी लिस्ट है. पुराने जमाने से लेकर अब तक ऐसे तमाम कलाकार आए जिन्होंने एक दो हिट फिल्में दीं शोहरत कमाई और फिर धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में चले गए. ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा सोनम जिनका असली नाम है बख्तावर खान, लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने सोनम नाम से अपनी पहचान बनाई. 15 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली सोनम ने ऋषि कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक, कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया. लेकिन आज वो बॉलीवुड से दूर एक अलग जिंदगी जी रही हैं.
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव...
सोनम भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वो बहुत खुश हैं. इसका पता उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चलता है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अच्छी खासी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 864K फॉलोअर्स हैं और 600 से ज्यादा उन्होंने पोस्ट शेयर किए हुए हैं. सोनम के इंस्टा से एक बात तो पता चलती है कि उनकी खूबसूरती में आज भी कोई कमी नहीं आई है. एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी एक से एक हॉट फोटो शेयर करती रहती हैं बल्कि अपने बेटे की पिक्स भी शेयर करती रहती हैं.
15 साल पति से रहीं अलग, फिर हुआ तलाक
सोनम की तमाम हिट फिल्मों में से एक थी 1989 में रिलीज हुई ‘त्रिदेव'. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय उन पर लट्टू हो गए थे. राजीव और सोनम ने कुछ समय एक दूसरे को डेट किया फिर शादी कर ली. उस वक्त सोनम की उम्र महज बीस साल की थी.
इसके कुछ समय बाद राजीव राय देश छोड़कर विदेश जा बसे और सोनम को इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा. सोनम और राजीव राय के घर एक बेटे का जन्म हुआ. बेटा होने के कुछ समय बाद सोनम और राजीव के बीच दूरियां बढ़ गईं और दोनों अलग-अलग रहने लगे. 15 साल अलग-अलग रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया और सोनम बेटे के साथ वापस इंडिया लौट आईं. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के बाद सोनम ने 2017 में तलाकशुदा बिजनेसमैन मुरली पोडुवल से शादी कर ली. वहीं फिल्मों की बात करें एक्ट्रेस ने त्रिदेव, विश्वात्मा, अजूबा, क्रोध, मिट्टी और सोना, विजय और रईसजादा जैसी फिल्मों में काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं