अमिताभ बच्चन के फैंस की गिनती बेइंतहा हैं. जितने फैन्स हैं उतना ही लोगों में ये जानने की चाहत भी है कि बिग बी एक बेहतरीन हीरो होने के साथ साथ कैसे पिता हैं, कैसे पति हैं. उनके कोस्टार्से उनके रिश्ते कैसे हैं और दूसरी फील्ड के दिग्गजों के साथ उनके ताल्लुकात कैसे हैं. अमिताभ बच्चन ने फिल्मी पर्दे पर बुलंदियां हासिल करने के बावजूद अपने निजी रिश्ते और एक्टिविटीज को प्राइवेसी के पर्दों पर ढांक कर रखा है. जिस वजह से फैन्स उनकी शख्सियत के इस पहलू को कम ही जानते हैं. लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ तस्वीरें हैं जो रील लाइफ से इतर उनकी रियल लाइफ के कुछ अनछुए पहलू बताती है.
लविंग हसबैंड, केयरिंग फादर
उनकी कुछ अनदेखी सी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती हैं. जिन्हें एक वीडियो में पिरोकर एक यूट्यूबर ने उन्हें अपलोड किया है. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन का अलग ही अंदाज नजर आता है. वीडियो में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की भी चंद अनदेखी तस्वीरें हैं. कुछ में उनके साथ अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन मौजूद हैं. जिनका बचपन अमिताभ बच्चन के लाढ़ के साथ बीता. तो, कुछ में वो जया बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर ये कहा जा सकता है कि वो जितने उम्दा स्टार हैं उतने ही लविंग हसबैंड भी हैं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
कोस्टार्स से ताल्लुक
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन की कुछ तस्वीरें उनके कोस्टार्स के साथ भी है. फिल्म शोले से जुड़ी एक तस्वीर जिसमें ठाकुर के हाथ मौजूद हैं और गब्बर भी मुस्कुराता नजर आ रहा है. कुछ तस्वीरें उनकी पार्टी लाइफ को भी जाहिर करती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के ताल्लुक दूसरी फिल्म के लोगों से कैसे थे. उनकी बॉडी लेंग्वेज कैसी रहा करती थी, जब वो दूसरे देश के दिग्गज पॉलिटिशियन से मिलते थे. इन सबकी झलक इस वीडियो में मौजूद तस्वीरों में मिल सकती है.
प्रियंका चोपड़ा: वो दिन गए जब विदेशी फिल्म पुरस्कार समारोहों में दिखते थे गिने चुने एशियाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं