विज्ञापन

जाकिर खान ने धुरंधर को लेकर कह दी ऐसी बात भड़क गई अमीषा पटेल, पठान के डायरेक्टर तो बोले-मुर्ख

इस शो को होस्ट करने का जिम्मा आलिया भट्ट, जाकिर खान, सुनील ग्रोवर और सौरभ द्विवेदी के कंधों पर था. शो में जाकिर खान ने ऐसी बात कह डाली जिसको लेकर विवाद हो रहा है.

जाकिर खान ने धुरंधर को लेकर कह दी ऐसी बात भड़क गई अमीषा पटेल, पठान के डायरेक्टर तो बोले-मुर्ख
जाकिर खान के बयान पर अमीषा पटेल का पलटवार

हाल ही में हुए स्क्रीन अवार्ड्स में धुरंधर का जबरदस्त जलवा देखने को मिला. इस फिल्म ने 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन शो के दौरान इसी फिल्म ने एक नई कंट्रोवर्सी को भी जन्म दे दिया. दरअसल, अवॉर्ड शो में कॉमेडियन जाकिर खान के एक बयान पर गदर फेम अमीषा पटेल और सिद्धार्थ आनंद ने निशाना साधा है. इस शो को होस्ट करने का जिम्मा आलिया भट्ट, जाकिर खान, सुनील ग्रोवर और सौरभ द्विवेदी के कंधों पर था. शो में जाकिर खान ने ऐसी बात कह डाली जिसको लेकर विवाद हो रहा है.

जाकिर खान के रोस्ट पर अमीषा का जवाब 

जाकिर खान ने शो में कहा, 'आप कितनी ही कोंग्रच्यूलेटोरी पोस्ट डाल दो, कितनी ही स्टोरीज लगा दो या भले ही इंटरव्यू में कह दो कि ये मेरी फेवरेट फिल्म है, लेकिन सच तो ये है दोस्तों कि धुरंधर से सबको दिक्कत हुई है. बम भले ही फूटे ल्यारी में, जबकि धुआं हुआ बांद्रा से जुहू में.'

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस की खूबसूरती देख जयाप्रदा भी रह गई थीं हैरान, घर-घर में लगे थे पोस्टर होती थी पूजा

इसके जवाब में अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ड्यूड नेगेटिविटी फैलाना बंद करो. फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को सम्मान दिया है! शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय जैसे सुपरस्टारों ने सिर्फ 1 नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट दिए हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे, चिल-गदर बहुत सालों से सबने पहले ही मचा दिया है और आगे भी मचाएंगे.' वहीं पठान डायपरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी जाकिर खान पर अपना नाराजगी जाहिर की है.

‘धुरंधर' का अवॉर्ड्स में दबदबा

धुरंधर ने स्क्रीन अवार्ड्स में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने कुल 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिससे ये इस साल की सबसे ज्यादा बड़ी फिल्म बन गई.फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया. इसके अलावा अक्षय खन्ना (सपोर्टिंग रोल), बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट साउंड डिजाइन और कई दूसरी केटेगरीज में भी धुरंधर ने बाजी मारी.

सौरभ द्विवेदी के कमेंट पर भी विवाद 

शो के दौरान एक हल्के-फुल्के कमेंट ने भी सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल, सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव से बातचीत के दौरान उनके चेक बाउंस केस का जिक्र मजाकिया अंदाज में किया, जिसके बाद इंटरनेट पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. हालांकि इस पूरे मामले में खुद राजपाल यादव सामने आए और उन्होंने सौरभ द्विवेदी का खुलकर समर्थन किया.

इस विवाद के बीच राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वो इस मुद्दे को गलत तरीके से न लें. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर जो बातचीत हुई थी, वह एक स्किट का हिस्सा थी, जिसमें सामाजिक और दुनियाभर की परिस्थितियों के प्रभावों पर चर्चा की जा रही थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com