साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा की हर ओर चर्चा हो रही है. ये फिल्म न सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी दर्शकों को खूब भा रही है. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं. फिल्म में अपने जबरदस्त एक्टिंग से Allu Arjun ने सीधे दर्शकों के दिलों को छू लिया है. इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग भी कई गुना बढ़ गई है, सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की संख्या काफी बढ़ी है. अल्लू अर्जुन ने हाल में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल होने लगी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दुबई के द ऑरा स्काई पूल पर ली गई एक शानदार तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में स्काई पूल पर खड़े Allu Arjun नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इस तस्वीर में व्हाइट स्वेट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट को पेयर किया है. तस्वीर में अल्लू अर्जुन बैक साइड से नजर आ रहे हैं. इस फोटो पर महज कुछ मिनटों में 11 लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं. दरअसल, द ऑरा स्काई पुल हवा में 200 मीटर की ऊंचाई पर लटका हुआ है, यहां का एक्सपीरियंस लोग सालों तक नहीं भूल पाते.
पुष्पा की सफलता के साथ ही Allu Arjun की किस्मत चमक सी उठी है. इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने अल्लू अर्जुन की झोली में कई बड़ी बजट की फिल्में ला दी हैं. इन फिल्मों के लिए अल्लू को काफी अच्छी रकम ऑफर की जा रही है. खबर है कि लायका प्रोडक्शन ने अल्लू अर्जुन को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया है. दावा किया गया है कि इन नए प्रोजेक्ट के लिए अल्लू अर्जुन को 100 करोड़ रुपये की फीस ऑफर हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं