विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

दादी के साथ पोती आलिया ने कुछ ऐसे बिताया वक्त, फोटो हुआ Viral

बॉलीवुड की सबसे यंगेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दादी के साथ बैठी हुईं नजर आ रही हैं.

दादी के साथ पोती आलिया ने कुछ ऐसे बिताया वक्त, फोटो हुआ Viral
  • आलिया ने दादी के साथ बिताए समय
  • बर्थडे पर दादी ने कुछ ऐसे किया था विश
  • रो पड़ी थीं आलिया भट्ट
नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे यंगेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दादी के साथ बैठी हुईं नजर आ रही हैं. फोटो को देखकर यह मालूम पड़ रहा है कि वह अपने दादी के साथ कुछ पुरानी मेमोरी याद करते हुए दिखाई दे रही हैं. फिलहाल आलिया की परफेक्ट पिक्चर लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फोटो को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. आलिया घर के ही कपड़ों में अपने दादी के साथ बैठकर क्लालिटी टाइम बिता रही हैं. उन्होंने अपनी इस पिक्चर पर लिखा है कि ग्रैंडमा डे (दादी का दिन).

अमिताभ से लेकर आलिया तक, बॉलीवुड की कई बड़े स्टार्स ने कराया फोटोशूट
 
 

A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972) on

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972) on


अपने दादी और दादी के वह काफी करीब हैं. उनकी एक और वीडियो से साफ जाहिर हो गया था. जब आलिया के बर्थडे पर दादा-दादी ने देर रात माउथ ऑर्गन और वायलन से 'हैप्पी बर्थडे' सॉन्ग गाकर विश किया था. जिस पर आलिया ने देखकर रोते हुए दिखीं थी. इस दौरान उनके पिता महेश भट्ट भी मौजूद रहे.

Gully Boy के सेट से लीक हुई आलिया और रणवीर की Photos, कुछ ऐसा है Look

फिलहाल आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके को-स्टार रणवीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं. इसके अलावा आलिया को हाल ही में उनकी एक और फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग करते हुए देखा गया. इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह होंगे.

बता दें कि आलिया को बड़े पर्दे पर आखिरी बार 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'  में देखा गया था. जिसके बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई. पिछले साल भी आलिया की कोई भी फिल्म नहीं आई, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आलिया को अक्सर फोटो में देखा जाता रहा.

VIDEO: केवल जागरूकता और इच्छा शक्ति से ही कामयाबी पायी जा सकती है- आलिया भट्ट

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt Family, Grandmother, Grandma, Alia Grandmother, Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com