विज्ञापन

आलिया भट्ट का रूटीन सुन हैरान हुए सद्गुरु, पूछा- इतना सोओगी तो जिंदगी कब जियोगी? नींद को लेकर कह दी ये बड़ी बात

आलिया भट्ट ने कहा उन्हें सोना पसंद है, जिस पर सद्गुरु ने ऐसा सवाल किया जिसने नींद और जिंदगी को लेकर नई सोच दे दी.

आलिया भट्ट का रूटीन सुन हैरान हुए सद्गुरु, पूछा- इतना सोओगी तो जिंदगी कब जियोगी? नींद को लेकर कह दी ये बड़ी बात
आलिया भट्ट की स्लीप हैबिट पर सद्गुरु का रिएक्शन वायरल

कभी आपने सोचा है कि आपकी रोज की एक आदत भी आपको जिंदगी के बड़े सवालों के सामने खड़ा कर सकती है. कुछ ऐसा ही हुआ जब आलिया भट्ट ने अपनी नींद को लेकर एक बिल्कुल आम सी बात कही और सामने बैठे सद्गुरु ने उसी पर ऐसा ट्विस्ट दे दिया कि पूरा माहौल बदल गया. चेन्नई में हुई इस दिलचस्प बातचीत में जहां आलिया ने बड़ी मासूमियत से कहा कि उन्हें सोना बहुत पसंद है, वहीं सद्गुरु ने उसी बात को जिंदगी के नजरिए से जोड़ते हुए ऐसा सवाल पूछ लिया जिसने वहां मौजूद हर शख्स को सोचने पर मजबूर कर दिया. यही वजह है कि ये बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे काफी दिलचस्प मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की भूत बंगला पर चलाई कैंची, 10 मिनट छोटी हुई फिल्म, देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने घंटे

आलिया की स्लीप हैबिट

बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने बिना किसी झिझक के कहा कि उन्हें नींद बहुत पसंद है और वो आमतौर पर 8 से 9 घंटे सोती हैं. उन्होंने ये भी माना कि कई बार वो इसके बाद भी आराम करना पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें इसमें सुकून मिलता है. आलिया ने हंसते हुए कहा कि सोना उनके लिए सिर्फ शरीर की जरूरत नहीं बल्कि एक ऐसा समय है जब वो खुद को पूरी तरह रिलैक्स महसूस करती हैं और यही उनकी फेवरेट चीजों में से एक है.

सद्गुरु का सवाल जिसने सबको चौंकाया

जैसे ही आलिया ने अपनी ये आदत शेयर की, सद्गुरु ने तुरंत मुस्कुराते हुए कहा कि ये तो दिन का एक बड़ा हिस्सा है, फिर आप जिंदगी कब जिएंगी. उनका ये सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े, लेकिन इस एक लाइन ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद सद्गुरु ने अपना रूटीन बताते हुए कहा कि वो खुद सिर्फ 4 से 5 घंटे ही सोते हैं, क्योंकि उनके हिसाब से कम सोना मतलब जिंदगी को ज्यादा समय देना है.

नींद और आराम का असली सच

सद्गुरु ने इस दौरान एक ऐसी बात कही जो हर किसी के अनुभव से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि असल में इंसान को नींद से नहीं बल्कि उस आराम से प्यार होता है जो नींद के बाद मिलता है. उन्होंने समझाया कि हम दिनभर खुद को तनाव में रखते हैं और फिर उसी तनाव को खत्म करने के लिए ज्यादा सोने की कोशिश करते हैं. अगर इंसान अपने अंदर के तनाव को संभालना सीख जाए तो उसे ज्यादा नींद की जरूरत ही महसूस नहीं होगी.

राहा के लिए खास सलाह

बातचीत में जब आलिया की बेटी राहा का जिक्र आया तो सद्गुरु ने एक अलग ही नजरिया सामने रखा. उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ सिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए बल्कि उनसे सीखना भी चाहिए. उनके मुताबिक एक बच्चा जिंदगी के ज्यादा करीब होता है और वो हमें कई ऐसी बातें सिखा सकता है जो हम बड़े होकर भूल जाते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि माता-पिता को बच्चों को ध्यान से देखना, सुनना और समझना चाहिए.

मुझे किसी ने कभी रोते नहीं देखा
बातचीत के दौरान सद्गुरु ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो भी अपने फेलियर पर बात कर सकते हैं. उन्होंने हंसते हुए ये भी कहा कि 'किसी ने मुझे रोते नहीं देखा, मैं थोड़ा रोना चाहता हूं'. इस पर आलिया ने कहा कि रोना हेल्दी होता है.ये पल काफी रिलेटेबल लगा क्योंकि हर इंसान कभी न कभी अपनी भावनाएं छिपाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Sadhguru, Alia Bhatt Lifestyle, Actress Alia Bhatt, Alia Bhatt Daily Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com